मोहम्मद सिराज को किस अपराध की मिली सज़ा? ICC के चाबुक से उठा जबरदस्त दर्द

Mohammed Siraj Fined: मोहम्मद सिराज लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल हैं। इंग्लैंड को दूसरी पारी में कम स्कोर पर समेटकर भारतीय गेंदबाजों ने धांसू प्रदर्शन किया। हालांकि बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद टीम इंडिया के ऊपर आईसीसी ने अपना हथौड़ा चला दिया है।

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आईसीसी ने लपेटे में लिया है। सिराज की मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। आईसीसी ने उनको सज़ा सुना दी है और मामला सिर्फ चौथे दिन के खेल से जुड़ा हुआ है। सिराज अब शायद इस सीरीज में सावधानी से रहेंगे।

ind vs eng

आईसीसी ने सिराज के ऊपर 15 फीसदी मैच फीस का फाइन जड़ा है। इसके अलावा सिराज को डीमेरिट पॉइंट भी दिया गया है। सिराज के खाते में एक डीमेरिट पॉइंट जोड़ दिया गया है। मामला बेन डकेट के आउट से जुड़ा हुआ है, उस समय सिराज ने अग्रेशन दिखाया था।

सिराज ने डकेट को आउट करने के बाद जश्न मनाया था और यह उनके सामने जाकर किया। इससे उनके शरीर का हिस्सा भी बल्लेबाज से टकरा गया। उनका बर्ताव उकसाने वाला था। इसे देखते हुए सज़ा देने का निर्णय लिया गया। सिराज को दूसरी बार डीमेरिट पॉइंट मिला है। 24 महीनों में यह दूसरा मौका है। पिछले साल दिसम्बर में उनको ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट के दौरान भी एक डीमेरिट पॉइंट दिया गया था।

सिराज ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच की पहली और दूसरी पारी में 2-2 विकेट अपने नाम किये। सिराज ने गेंदबाजी अच्छी की है लेकिन मैदान इंग्लिश बल्लेबाजों के सामने उनका गुस्सा बहुत ज्यादा देखने को मिला है। हालांकि लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में उनका खराब प्रदर्शन रहा था, इसके बाद अगले दो मैचों में उन्होंने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए धमाल मचा दिया था। लॉर्ड्स टेस्ट में जीत दर्ज करने का मौका टीम इंडिया के पास है। भारतीय टीम को इंग्लैंड ने 193 रनों का लक्ष्य दिया है। चौथे के खेल में भारत ने 4 विकेट पर 58 रनों का स्कोर हासिल किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+