Virat Kohli jersey Number: आखिर विराट कोहली क्यों पहनते हैं 18 नंबर की जर्सी?
विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, उन्होंने अब तक IPL में 973 रन बनाए हैं, सबको उम्मीद है कि इस बार भी उनका बल्ला काफी गरजेगा।

Virat Kohli jersey Number: टीम इंडिया के खिलाड़ी विराट कोहली को क्रिकेट की दुनिया का सुपर स्टार कहा जाता है। भारतीय टीम के इस नायाब सितारे को दुनिया रनमशीन के नाम से भी संबोधित करती है। अपने 15 साल के क्रिकेट करियर में अभी तक बेदाग क्रिकेट खेलने वाले विराट कोहली ने अपने दम पर कई बार इंडिया को जीत दिलाई है, अंडर -19 से लेकर आज टीम के वरिष्ठ सदस्य बनने तक कोहली ने बहुत सारे रिकार्ड अपने नाम किए हैं। दौलत-शौहरत के शिखर पर बैठे विराट कोहली का खेल दिन-प्रतिदिन निखरता ही आया है, हालांकि उसमें काफी बदलाव भी अब नजर आते हैं।

'जर्सी' नंबर 18
कल का आक्रामक कोहली आज समंदर जैसा गहरा और शांत दिखाई देता है लेकिन इतने लंबे करियर में एक चीज नहीं बदली और वो है उनकी 'जर्सी'।
कोहली को इस नंबर से इतना लगाव क्यों?
जीहां, विराट कोहली एक खास रंग की 'जर्सी' पहनते हैं और वो खास नंबर है 18। अब इतने खिलाड़ी तो पूरी टीम में भी नहीं होते ऐसे में कोहली को इस नंबर से इतना लगाव क्यों है? ये सवाल अक्सर उनके चाहने वालों के दिमाग में आता है लेकिन इस बारे में कभी भी कोहली ने खुलकर कुछ भी नहीं कहा था।

ना तो लकी नंबर और ना ही बर्थ नंबर
आम तौर पर खिलाड़ी अपने 'जर्सी' का नंबर वो रखते हैं, जो कि उनका लकी नंबर होता है या फिर बर्थनंबर होता है। जैसे कि सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी। तेंदुलकर ने अपने 22 साल के क्रिकेट करियर में हमेशा 10 नंबर की 'जर्सी' पहनकर क्रिकेट खेला है। भारत रत्न सचिन के नाम पर ये नंबर पेटेंड हो गया। तो वहीं दो बार भारत को विश्वविजेता बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी हमेशा 7 नंबर की 'जर्सी' पहनते मैदान में नजर आते हैं। आपको बता दें कि धोनी का बर्थ नंबर 7 जुलाई है और वो इनका लकी नंबर भी है।

18 दिसंबर को हुआ था कोहली के पिता का निधन
लेकिन कोहली के साथ ऐसा संयोग नहीं है। हाल ही में एक आनलाइन चैट शो में कोहली ने बताया कि 'साल 2006 में उनके पिता का निधन हो गया था। जिस वक्त उनके पापा अंतिम सांस ली थी, उस वक्त वो उनके पास नहीं थे बल्कि मैदान पर क्रिकेट खेल रहे थे। मैच के बाद जब मैं घर लौटा था तो मुझे अपने पापा के निधन के बारे में पता चला था। पापा नहीं चाहते थे कि मैं वो मैच हार जाऊं इसलिए उन्होंने घरवालों से कहा था कि मुझे उनकी बीमारी के बारे में ना बताया जाए। मेरे पापा ने जिस दिन दुनिया को अलविदा कहा वो तारीख 18 दिसंबर थी।'

'इस नंबर की जर्सी पहनता हूं'
इसके बाद 'मैंने जब अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता, तब मुझे जो जर्सी मिली थी, उसका नंबर भी 18 था, यहां तक कि पापा के जाने के दो साल बात जब मैंने भारत के लिए डेब्यू किया तो मुझे 18 नंबर की जर्सी ही ऑफर हुई। कोहली ने कहा ये नंबर मुझे मेरे पापा के करीब होने का एहसास कराता है इसलिए शायद मैं इस नंबर की जर्सी पहनता हूं।'
इंटरनेशनल क्रिकेट में 25,000 रन
आपको बता दें मात्र 17 साल की उम्र में अपने पिता को खोने वाले विराट कोहली ने अपने 15 साल के इंटरनेशनल क्रिकेट में 25,000 रन बना चुके हैं, जिसमें 75 शतक शामिल हैं, जिनमें टेस्ट क्रिकेट में 28 शतक, वनडे में 46 और ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय (टी20ई) में 1 सेंचुरी शामिल है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications