विराट कोहली ने क्यों हटाए करोड़ों के विज्ञापनों वाले इन्स्टाग्राम पोस्ट? खुद आकर बताई सच्चाई

Virat Kohli: विराट कोहली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और इससे कमाई भी अच्छी खासी करते हैं। एक ही पोस्ट डालने के लिए वह करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं लेकिन अचानक उन्होंने विज्ञापनों के पोस्ट हटा दिए और इसे रील्स सेक्शन में डाल दिया, जो ज्यादा दिखाई नहीं देते।

कोहली ने इसके पीछे का कारण भी बताया है कि क्यों इतने महंगे विज्ञापनों वाले पोस्ट उन्होंने पल भर में हटाते हुए अपने अकाउंट को साफ़ कर दिया। प्रमोशन और पेड पार्टनरशिप के लिए पोस्ट करने पर वह चार्ज करते हैं और उनको ही अब साइडलाइन कर दिया।

virat kohli

आरसीबी द्वारा रिलीज एक वीडियो में उनसे इस बारे में ही सवाल किया गया था, तब कोहली की तरफ से जवाब आया कि इन्स्टाग्राम अकाउंट को रीसेट करने की आवश्यकता है और मैं अभी रोमांचक स्पेस में हूँ। भविष्य के बारे में किसी को कुछ पता नहीं होता है। इस वजह से मुझे रीसेट की आवश्यकता थी।

गौरतलब है कि कोहली के अकाउंट पर परिवार के साथ बिताये पलों के पोस्ट ही ज्यादा दिखाई देते हैं। इसके अलावा चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत की जीत के बाद उन्होंने प्रमोशन की फीस में भी वृद्धि कर दी है। इस बारे में उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने भी स्वीकार किया कि हाँ फीस बढ़ाई है।

Virat Kohli का कीर्तिमान

गौरतलब है कि टी20 क्रिकेट में विराट कोहली ने हाल ही में एक धांसू कीर्तिमान हासिल किया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में विराट कोहली ने फिफ्टी जमाई थी और इसके साथ ही इस फॉर्मेट में उनके 100 अर्धशतक पूरे हो गए।

Virat Kohli की धाकड़ फॉर्म

इस सीजन कोहली के बल्ले से तीन फिफ्टी आई है और अभी टूर्नामेंट का काफी हिस्सा बचा हुआ है। अगर कोहली इसी रफ्तार से आगे बढ़ते चले गए तो वह ऑरेंज कैप विनर भी बन सकते हैं। फैन्स भी यही चाहते हैं कि वह लगातार रन बनाते हुए आरसीबी को आगे लेकर जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+