जसप्रीत बुमराह को क्यों खेलना चाहिए मैनचेस्टर टेस्ट? जान लीजिए ये 3.बड़े कारण
IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे पर जसप्रीत बुमराह ने अभी तक तीन में से दो टेस्ट खेले हैं। जिस टेस्ट में वह नहीं खेले थे, वह एजबेस्टन टेस्ट मुकाबला है। एजबेस्टन में भारतीय टीम को जीत दर्ज करने का मौका मिला था। टीम इंडिया के ऊपर सीरीज में हारने का खतरा मंडरा रहा है।
बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिए जाने की खबरें काफी आई हैं। अभी यह तय नहीं है कि वह चौथे टेस्ट में खेलेंगे या नहीं। ऑस्ट्रेलिया में लगातार खेलने के बाद वह चोटिल हुए थे। उस स्थिति से बचने के लिए इंग्लैंड में उनको दो टेस्ट में रेस्ट देने की बातें सामने आई थीं।

बुमराह को लेकर दिलीप वेंगसरकर की तरफ से एक बयान भी आया है। उसमें वह कहते हैं कि अगर बुमराह फिट हैं, तो मैनचेस्टर टेस्ट में खेलना चाहिए। कोई खिलाड़ी खुद यह तय नहीं कर सकता कि वह कौन सा गेम खेलेगा और कब आराम करेगा। बुमराह खुद यह तय कर रहे हैं। अगर फिट हैं, तो खेलना होगा।
वेंगसरकर की प्रतिक्रिया को ही देखा जाए, तो उन्होंने ठीक ही कहा है। अगले टेस्ट मैच में भारत को बुमराह की जरूरत भी है। तीन उन कारणों के बारे में जरूर जानना चाहिए कि क्यों बुमराह का खेलना आवश्यक है।
पर्याप्त आराम
तीसरा टेस्ट समाप्त होने के बाद दोनों टीमों को आठ दिनों का आराम मिला है। यह छोटी बात नहीं है। आठ दिनों का रेस्ट लेने के बाद एक खिलाड़ी फिर से मैदान पर उतर सकता है। बुमराह का वर्कलोड मैनेजमेंट इन आठ दिनों में अच्छी तरह हो जाएगा।
सीम फ्रेंडली कंडीशंस
मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड की पिच स्विंग और सीम के लिए जानी जाती है। ऐसे में वहां बुमराह अपना काम बखूबी कर सकते हैं। वह टीम इंडिया को गेंदबाजी में लीड कर सकते हैं। युवा और अनुभव का मिश्रण करते हुए भारतीय टीम इस मैच में उतरे, तो बेहतर होगा।
करो या मरो वाला मैच
मैनचेस्टर में अगर भारत मैच गया, तो अंतिम टेस्ट में बुमराह के खेलने का कोई अर्थ नहीं रह जाएगा। इंग्लैंड मैनचेस्टर में ही सीरीज अपने नाम कर सकती है। सीरीज में इंग्लैंड 2-1 से आगे चल रही है। ऐसे में बुमराह को टीम इंडिया का इस मुसीबत में साथ देना चाहिए। यहां हारने पर सब खत्म है।












Click it and Unblock the Notifications