'बहुत ज्यादा टफ था...', टी-20 वर्ल्ड कप टीम में रिंकू सिंह को क्यों नहीं लिया, आगरकर ने बताई वजह

Rohit Sharma and Ajit Agarkar Press Conference: टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की घोषणा के बाद कई सवाल खड़े हुए थे। उनका जवाब अब बीसीसीआई की तरफ से दिया गया है। रिंकू सिंह को टीम में शामिल करने की मांग उठी थी लेकिन उनकी जगह नहीं बनी। अगरकर ने रिंकू को टीम में शामिल नहीं करने के लिए कारण बताया है।

बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने रिंकू सिंह को नहीं चुनने को लेकर कहा कि यह शायद सबसे कठिन बात है जिस पर हमें चर्चा करनी है। रिंकू ने कुछ भी गलत नहीं किया है और न ही शुभमन गिल ने। यह टीम संयोजन और परिस्थितियों को लेकर है।

rinku singh

अगरकर ने यह भी कहा कि हम चाहते थे कि हमारे पास पर्याप्त विकल्प हों। कुछ स्पिनरों को टीम में शामिल किया गया। मुझे नहीं लगता कि इसका रिंकू सिंह से कोई लेना-देना है। यह उनकी गलती नहीं है कि वह टीम में आने से चूक गए। अंत में आप 15 खिलाड़ी ही चुन सकते हैं। रिंकू रिजर्व में है, इससे समझा जा सकता है कि वह टीम में आने के कितने करीब थे।

रोहित शर्मा ने भी कई बातें बताई। रोहित शर्मा ने टीम में चार स्पिनरों को लेकर कहा कि मैं चाहता था कि टीम में चार स्पिनरों को शामिल किया जाए। इसका कारण अभी नहीं बता सकता लेकिन यूएस जाने के बाद बताऊंगा। गौरतलब है कि ज्यादा स्पिन विकल्पों के कारण रिंकू सिंह को जगह नहीं मिल पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+