आखिर किस गुनाह की सजा भुगत रहे मार्टिन गप्टिल? बोले- आज भी भारतीय फैंस भेजते हैं नफरत भरे ईमेल

न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर मार्टिन गप्टिल ने एक समय पर करोड़ों भारतीयों का सपना तोड़ा था, हालांकि, इस वाकया को लेकर वह खुद को बहुत भाग्यशाली भी समझते हैं। 10 जुलाई, 2019 की उस शाम को भला कोई क्रिकेट फैंस कैसे भूल सकता है, जब गुप्टिल ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप सेमीफाइनल मुकाबले में एमएस धोनी को रन आउट किया था, लेकिन भारतीय उन्हें आज भी इस आउट की याद दिलाते रहते हैं, लेकिन तरीका थोड़ा अलग हो सकता है।

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ने खुलासा किया कि उन्हें आज भी वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में एमएस धोनी के रन आउट को लेकर भारतीय फैंस के नफरत भरे ईमेल मिलते रहते हैं। मार्टिन गप्टिल के एक डायरेक्ट हिट के चलते एमएस धोनी को उस समय रन आउट किया था, जब भारत को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। इस मैच में मिली हार का खामियाजा भारत को भारत वर्ल्ड कप 2019 से बाहर होकर भुगतना पड़ा।

 martin guptill

दरअसल, वर्तमान में चल रही लीजेंड्स लीग 2023 में गुप्टिल अर्बनाइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा हैं, उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें पता था कि केवल डेढ़ स्टंप्स के साथ सीधे थ्रो का कोई मौका नहीं था, और इसलिए इसे पूरी तरह से भाग्य के रूप में माना जाए।

हिंदुस्तान टाइम्स के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, 'यह उन चीजों में से एक है जो उस पल में तेजी से घटित हुई। मुझे बस इतना याद है कि मैंने गेंद को ऊपर जाते हुए देखा था और फिर मैंने सोचा, अरे नहीं, यह मेरी ओर तेजी से आ रही है। और फिर मैंने तेज दौड़ लगाई। मुझे पता था कि स्टंप्स पर थ्रो का कोई चांस नहीं बनता, लेकिन मैंने सिर्फ एक निशाना लगाने का प्रयास किया, क्योंकि मुझे सिर्फ डेढ़ स्टंप्स नजर आ रहा था और मैं भाग्यशाली रहा। यह एक परफेक्ट थ्रो था।'

जब उन्हें बताया गया कि यह पूरे भारत के लिए हृदयविदारक क्षण था, तो गुप्टिल ने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें अभी भी प्रशंसकों से नफरत भरे संदेश मिलते हैं। उन्होंने कहा कि, 'दूसरे शब्दों में पूरा भारत मुझे पसंद नहीं करता है। मुझे वहां से बहुत सारे नफरत भरे मेल मिलते हैं।'

ये भी पढ़ें- 'दुनिया में रोहित से बेहतर ओपनर नहीं मिलेगा...,' पाकिस्तानी दिग्गज ने हार्दिक को क्यों बताई उनकी जिम्मेदारी?

मार्टिन गुप्टिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
विश्व कप 2023 तक गुप्टिल न्यूजीलैंड वनडे टीम में वापसी की दौड़ में बने रहे, जबकि कोच गैरी स्टीड ने नवंबर 2022 में संकेत दिया था कि उनका युग फिन एलन के उदय के साथ समाप्त हो गया था। फिर भी रॉस टेलर और केन विलियमसन के संन्यास लेने के बाद न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर इयान स्मिथ ने विश्व कप टीम में जगह बनाने के लिए गुप्टिल का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि, मैं सक्रिय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर नहीं हूं। मैंने अभी तक न्यूजीलैंड में क्रिकेट खत्म नहीं किया है। लेकिन हां, मैं रिटायर हो चुका हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+