Explained: केएल राहुल को क्यों नहीं किया जा सकता RCB में शामिल? किस नियम ने रोक दिया रास्ता
केएल राहुल को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। कयास लगाये जा रहे हैं कि राहुल को आरसीबी में शामिल किया जाएगा। हालांकि यह आसान काम नहीं लगता है। फैन्स की इच्छा है कि केएल राहुल आरसीबी में आकर बतौर विकेटकीपर टीम का हिस्सा बने।
लखनऊ सुपर जायंट्स शायद आईपीएल नीलामी से पहले राहुल को रिलीज कर सकती है लेकिन ऐसा होने पर केएल राहुल नीलामी पूल में चले जाएंगे। इससे पहले ट्रेडिंग की बातें सामने आ रही हैं लेकिन उनको ट्रेड किया ही नहीं जा सकता है।

राहुल को LSG से RCB में क्यों नहीं ट्रेड किया जा सकता?
नीलामी से पहले राहुल को आरसीबी में ट्रेड नहीं किया जा सकता है, इसका कारण मेगा-ऑक्शन वर्ष के नियम हैं। खिलाड़ियों को केवल मिनी-नीलामी के दौरान ही ट्रेड किया जा सकता है। मेगा-ऑक्शन में टीम में महत्वपूर्ण बदलाव होते हैं और फ्रैंचाइजी केवल सीमित संख्या में खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती हैं।
ट्रेडिंग विंडो नहीं खुलेगी
ट्रेडिंग विंडो नहीं होने से आरसीबी राहुल को अपने साथ शामिल नहीं कर सकती है। अक्सर टीमें बड़े नामों को नीलामी में टारगेट करती हैं। ऐसे में अगर राहुल नीलामी पूल में आ जाएंगे, तो कोई गारंटी नहीं है कि उनके ऊपर काफी सारा पैसा खर्च किया जाएगा।
लखनऊ के प्रदर्शन ने किया निराश
लखनऊ सुपर जायंट्स ने केएल राहुल के ऊपर काफी राशि खर्च की है। उनको 2022 की मेगा नीलामी से पहले 17 करोड़ रुपये की धन राशि देकर लाया गया। दो सीजन टीम अगले दौर में पहुंची लेकिन एलिमिनेटर में आने के बाद दोनों मौकों पर बाहर हो गई। इससे राहुल की कप्तानी पर सवाल खड़े हुए।
लखनऊ नीलामी में लगा सकती है जोर
आगामी मेगा नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स अपना पूरा दमखम लगाते हुए बड़े नामों को टारगेट कर सकती है, ऐसे में केएल राहुल को टीम से रिलीज किया जा सकता है। इस स्थिति में केएल राहुल को ट्रेड करने का कोई ऑप्शन ही नहीं बचता और वह नीलामी में आएँगे। इस तरह आरसीबी उनको ट्रेड नहीं कर सकती।












Click it and Unblock the Notifications