IND vs BAN: शुभमन गिल का शर्मनाक प्रदर्शन लेकिन ईशान किशन टीम से बाहर, बिहारी होने की मिल रही सज़ा?
IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम का टॉप क्रम फ्लॉप साबित हो गया। मुकाबले के पहले दिन बांग्लादेश ने टॉस जीतकर भारत को पहले गेंदबाजी करने के लिए बुलाया। इसके बाद नई गेंद से मेजबान गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए कप्तान का फैसला सही साबित कर दिया।
भारतीय टीम से रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल सस्ते में चलते बने। शुभमन गिल को नम्बर तीन पर खेलने के लिए मौका दिया गया था लेकिन वह इसका फायदा उठाने में नाकाम रहे। वह बिना खाता खोले आउट होकर चलते बने। ऐसे में सवाल उठता है कि ईशान किशन को क्यों नहीं लाया जा रहा।

हाल ही में दलीप ट्रॉफी में शानदार शतक जमाकर ईशान किशन ने टीम में वापसी के लिए दरवाजा खटखटाया था। गिल की जगह ईशान किशन को शामिल करने की मांग उठती रही है क्योंकि एक ही खिलाड़ी को लगातार मौका देते हुए टीम का नुकसान करना कहीं से भी जायज नहीं है।
क्यों नहीं मिलता ईशान किशन को मौका
जब ईशान किशन ने ब्रेक लेने के लिए कहा था, उस समय बीसीसीआई ने उनको केन्द्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया था। इसके बाद पूरी तरह से उनकी अनदेखी की जाने लगी। रेड बॉल क्रिकेट में किशन ने आते ही धांसू शतक जमाया लेकिन सलेक्टर्स पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। बीसीसीआई में तगड़ी लॉबिंग के कारण प्लेयर्स को इस तरह की राजनीति का शिकार होना पड़ता है। अगर बिहार से ईशान किशन के लिए लॉबिंग करने वाला कोई होता, तो शायद उनको टीम में जगह मिल जाती।
पंजाब की लॉबिंग हमेशा से रही है
भारतीय क्रिकेट में पंजाब का दखल हमेशा से रहा है। बीसीसीआई के टॉप पदों से लेकर पदाधिकारियों तक में पंजाब का लोग रहते हैं। लॉबिंग के मामले में पंजाब और दक्षिण भारतीय राज्य संघ आगे रहे हैं। यही कारण है कि इन राज्यों के प्लेयर्स को कई बार मौके मिलते रहते हैं। भले ही प्रदर्शन के मामले में यहाँ के प्लेयर्स फिसड्डी साबित होते रहे हों।
ईशान किशन को मिली बिहारी होने की सजा
जब बीसीसीआई ने केन्द्रीय अनुबंध से किशन को बाहर किया था, तभी यह सुनिश्चित हो गया था कि वह लम्बे समय तक वापस नहीं आएँगे। उनके साथ श्रेयस अय्यर को भी बाहर किया गया था लेकिन मुंबई लॉबी एक्टिव हो गई।बोर्ड को झुकना पड़ा और अय्यर को श्रीलंका दौरे पर एकदिवसीय टीम में शामिल किया गया था। इससे साबित हो जाता है कि बिहार के अलावा ईशान किशन अन्य किसी प्रदेश से होते, तो टीम इंडिया में शामिल होते। बिहारी होने की सजा ईशान किशन को मिल रही है।












Click it and Unblock the Notifications