'Hold My 'वड़ा पाव', रोहित शर्मा को ऐसा कहना हर्षा भोगले को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर भड़के फैंस

India-New Zealand match: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 2023 क्रिकेट विश्व कप का पहला सेमीफाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है। भारतीय क्रिकेट टीम 12 साल बाद वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है।

इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 'वड़ा पाव' ट्रेंड करने लगा। आइए जानें क्यों ट्रेंड हो रहा है 'वड़ा पाव'? इसका वर्ल्ड कप से क्या लेना देना है?

Vada Pav Rohit Sharma

असल में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग की। रोहित शर्मा ने सेमीफाइनल जैसे नॉक आउट मुकाबले के शुरुआती ओवरों में चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी। इसी दौरान रोहित शर्मा ने वनडे विश्व कप इतिहास में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ा। इसपर कॉमेंट्री कर रहे हर्षा भोगले ने कहा कि, ''मेरे वड़ा पाव को कोई संभालो'' (Hold My Vada Pav) इसी के बाद से ट्विटर पर 'वड़ा पाव' ट्रेंड करने लगा।

अब हर्षा भोगले ने रोहित शर्मा को लेकर ऐसा क्यों कहा, ये तो साफ नहीं है। कुछ रिपोर्ट में दावा किया जाता है कि रोहित शर्मा को पहले उनके टीम मेंबर 'वड़ा पाव' कहा करते थे। हालांकि रोहित शर्मा के फैंस को ये कमेंट पसंद नहीं आया है। सोशल मीडिया पर लोग वीडियो को फनी मीम्स के साथ शेयर करने लगे हैं।

एक यूजर ने लिखा, ''क्या हर्षा भोगले ने रोहित शर्मा पर वड़ा पाव को लेकर तंज कसा है? सच में हर्ष? रोहित शर्मा जो, सामने से लीड करते हुए, मैदान पर अपना 200% दे रहे हो, सेमीफाइनल में गेंदबाजों की धुनाई करने वाला खिलाड़ी 'Hold My Vada Pav' से बेहतर तारीफ का हकदार है।''

एक अन्य यूजर ने कहा, ''अच्छा खेला, हिटमैन रोहित शर्मा...!!! सेमीफाइनल में सिर्फ 29 गेंदों पर 47 रन, इस विश्व कप में सबसे बेहतरीन पारियों में से एक है। निस्वार्थ क्रिकेटर को 'वड़ा पाव' कहना गलत है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+