मेजबान होने के बाद भी भारत को वर्ल्ड कप का पहला मैच क्यों नहीं मिला? जानें इसका कारण

India's first match in World Cup: वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल आने से पहले फैन्स की नज़रें पहले मुकाबले पर थी। हर कोई सोच रहा था कि होस्टिंग देश होने के कारण भारतीय टीम पहले मैच में खेलेगी। इस बात की चर्चा भी थी कि मेजबान टीम इंडिया के खिलाफ कौन सी टीम का मुकाबला होगा लेकिन ऐसा नहीं होगा।

शेड्यूल आने पर कुछ और ही चीजें सामने आई है। वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा। पिछले वर्ल्ड कप में इन दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम का मैच कुछ दिनों के बाद होगा।

indian team

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीसरी बार उद्घाटन मैच खेला जाएगा। इससे पहले 1983 और 1996 में भी दोनों टीमों के बीच पहला मैच खेला गया था। हालांकि यह जरूरी नहीं होता कि पहला मैच मेजबान टीम ही खेलती है। ऐसे कई मौके आए हैं जब होस्टिंग देश को पहला मैच नहीं मिला है। डिफेंडिंग चैम्पियन टीमों को भी कुछ मौकों पर पहला मैच नहीं मिला। पहले मैच के लिए कोई नियम या सेट पैटर्न नहीं है।

पाकिस्तान की टीम ने साल 1992 में वर्ल्ड कप जीता था लेकिन 1996 में पाकिस्तान ने उद्घाटन मैच नहीं खेला था। वही ऑस्ट्रेलिया के साथ हुआ था, ऑस्ट्रेलिया ने 2015 में वर्ल्ड कप जीता था। भारतीय टीम इस वर्ल्ड कप में कुछ दिनों के बाद अपना पहला मैच खेलेगी।

इस वर्ल्ड कप में कई बड़े मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को होने वाला मुकाबला भी सन्डे को होगा। भारतीय टीम के लिए टूर्नामेंट अहम है क्योंकि पिछली बार टीम इंडिया ने मेजबानी करते हुए खिताबी जीत हासिल की थी।

एक और संयोग भी यहाँ देखा जा सकता है। पिछले तीन वनडे वर्ल्ड कप होस्टिंग देशों ने जीते हैं। 2011 में भारत ने ख़िताब हासिल किया था। 2015 में ऑस्ट्रेलिया ने अपने ही देश में जीत हासिल की थी। इसके बाद 2019 में इंग्लैंड की टीम ने न्यूजीलैंड को फाइनल में हराते हुए टाइटल जीता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+