राहें हुईं जुदा...हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने क्यों लिया तलाक? अब सामने आई ये बड़ी वजह

Hardik Pandya and Natasa Stankovic Divorced: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक की शादी अब खत्म हो गई है। कपल ने सोशल मीडिया पर अपने अलग होने की पुष्टि की है। 18 जुलाई की शाम मॉडल से एक्टर बनी नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या ने कहा कि उनकी 4 साल की शादी अब खत्म हो गई है।

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के अलगाव की खबरे सामने आते ही फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर कपल ने तलाक क्यों लिया। इनकी शादी टूटने के पीछे की वजहों को बारे में कई मीडिया रिपोर्ट में कई तरह की बातें लिखी गई हैं।

Hardik Pandya and Natasa Stankovic Divorced

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने अपने तलाक को लेकर क्या कहा है?

अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने 18 जुलाई की शाम को एक नोट शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा,

''4 साल साथ रहने के बाद, नताशा और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमने साथ मिलकर अपना बेस्ट देने की कोशिश की। हमने अपने रिश्ते को बचाने के लिए सबकुछ लगा दिया। हमे भरोसा है कि हमारा अलग होने का ये फैसला, हम दोनों के हित में है। यह हमारे लिए एक मुश्किल भरा फैसला था क्योंकि हमने साथ मिलकर खुशी, आपसी सम्मान और साथ को जीया है। जैसे-जैसे हमारा परिवार बढ़ा, हमें अगस्त्य का आशीर्वाद मिला है, जो हमारे दोनों की जिंदगी का अहम हिस्सा रहेगा। हम दोनों ही मिलकर उसकी देखभाल करेंगे। 'हम पूरी कोशिश करेंगे कि उसे दुनिया की सारी खुशियां मिले और उसकी खुशी के लिए हम जो कर सकें, वो सब करेंगे। हम उम्मीद करते हैं कि आपका सपोर्ट मिलेगा और आप हमारी प्राइवेसी को इस मुश्किल घड़ी में समझ सकेंगे।''

आखिर क्यों हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने लिया तलाक?

🔴मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के करीबी सूत्रों ने बताया कि दोनों के तलाक की सबसे बड़ी वजह संवाद में कमी यानी कम्युनिकेशन गैप है। हार्दिक और नताशा विवादों को प्रभावी ढंग से सुलझाने में असफल रहें और उनके बीच की दूरियां बढ़ती गईं।

🔴वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों अपने पसर्नल और प्रोफेशनल चीजों को बैलेंस नहीं कर पाए। हार्दिक और नताशा दोनों ने अपने बयानों में अपने करियर और पर्सनल ग्रोथ पर जोर दिया है।

Hardik Pandya and Natasa Stankovic Divorced

🔴हार्दिक और नताशा दोनों ने अपने बयानों में व्यक्तिगत विकास पर जोर दिया। उन्होंने स्वीकार किया कि प्रयासों के बावजूद, वे अपनी पर्सनल ग्रोथ और करियर को अपनी शादी के साथ नहीं जोड़ पाए। रिपोर्ट में कहा गया है कि नताशा और हार्दिक दोनों अपने करियर को लेकर महत्वाकांक्षी हैं, दोनों अपने करियर पर ज्यादा ध्यान देते हैं...ऐसे में उनके रिश्ते पर इसका असर हुआ है।

🔴हार्दिक के व्यस्त क्रिकेट करियर और नताशा की बतौर मॉडल और अभिनेत्री की प्रतिबद्धताओं ने कथित तौर पर उनके बीच दूरियां बढ़ने की सबसे बड़ी वजह है। इस जोड़े को अपने पेशेवर और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाने में संघर्ष करना पड़ा है।

🔴नताशा और हार्दिक पांड्या अपने मतभेदों के बावजूद, दंपति ने आपसी सम्मान और अपने बेटे अगस्त्य को-पैरेंटिंग करने पर जोर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+