ENG vs WI: एक दिन पहले प्लेइंग 11 घोषित कर वेस्टइंडीज ने क्यों बदली टॉस पर टीम? जानिए क्या है इसका कारण

ENG vs WI: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला आज से शुरू हो गया। वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन की घोषणा एक दिन पहले ही कर दी गई थी। पिछले टेस्ट मैच में खेलने वाले सभी ग्यारह खिलाड़ी इस टीम में शामिल किये गए थे। टॉस के समय मामला बदल गया।

एक दिन पहले टीम की घोषणा करने के बाद टॉस के समय वेस्टइंडीज की टीम में बदलाव कर दिया गया। वेस्टइंडीज के कप्तान ने टीम में परिवर्तन करने की बात कही। हालांकि सुनने में यह थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन ऐसा ही देखने को मिला था। विंडीज टीम में बदलाव हुआ।

west indies

विंडीज टीम में गुडाकेश मोती को बदल दिया गया। लॉर्ड्स टेस्ट मैच में वह टीम में शामिल थे और दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में भी थे। टॉस होने पर उनको बदल दिया गया। इस बारे में क्रिकेट वेस्टइंडीज के प्रवक्ता ने कारण बताया कि क्यों मोती को बाहर किया गया।

उन्होंने बताया कि केविन सिंक्लेयर की घोषित टीम से गुडाकेश मोती को रिप्लेस कर दिया गया है। मोती की तबियत ठीक नहीं है और वह खेलने के लिए तैयार नहीं दिख रहे।

लेफ्ट आर्म स्पिनर मोती ने इंग्लिश बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर दी थी। उन्होंने बेन स्टोक्स को एक धांसू गेंद पर बोल्ड कर दिया था। उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो गया था। इसके अलावा बैटिंग के दौरान वह दोनों पारियों में आउट नहीं हुए थे। टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था।

इंग्लैंड ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए पहले ही दिन एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड की टीम ने टेस्ट इतिहास में सबसे तेज 50 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल कर लिया। बेन डकेट ने धांसू फिफ्टी जड़ी। इंग्लैंड की टीम ने महज 4.2 ओवर में ही अपने 50 रन ठोक डाले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+