हार्दिक पांड्या और नताशा का तलाक क्यों हुआ? 6 महीने बाद कारण आया सामने, चौंकाने वाली कहानी
भारतीय टीम के धांसू ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या और उनकी एक्स वाइफ नताशा स्तानकोविक के बीच पिछले साल तलाक हो गया था। लम्बे समय तक दोनों को लेकर खबरें चलती रहीं और अंत में तलाक लेने की जानकारी इन्स्टाग्राम के जरिये दी गई थी।
हार्दिक और नताशा का एक बेटा है और दोनों उससे बेहद प्यार करते हैं। दोनों के बीच तलाक होने के कारणों का खुलासा लम्बे समय तक नहीं हो पाया था लेकिन अब कुछ बातें निकलकर आ रही हैं। हार्दिक और नताश के बीच किस कारण तलाक हुआ, यह खुलासा हुआ है।

नताशा ने इस तलाक के पीछे की कहानी का जिक्र किया है। उनकी तरफ से बताया गया है कि हार्दिक अपने जीवन में ही मस्त रहने वाले इंसान थे और उनके लिए कोई समय नहीं था। उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं था। उन्होंने हार्दिक के साथ तालमेल बैठकर चलने का प्रयास किया लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
नताशा का कहना है कि उनकी तरफ से कोशिश काफी की गई थी, अंत में वह थक गई थीं और हार मान ली। इससे उनको हार्दिक के साथ रहने में तकलीफ होने लगी। इन सब कारणों से नताशा ने भारतीय क्रिकेटर से अलग होने का बड़ा निर्णय ले लिया।
गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या तलाक के बाद अकेले अपना जीवन बिता रहे हैं। हालांकि कुछ महिलाओं के साथ उनका नाम जोड़ा गया लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। वह अपने आगामी प्रतिबद्धताओं के लिए तैयार हो रहे हैं। पांड्या इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर होने वाली सफेद गेंद सीरीज के लिए तैयार हैं।
उधर नताशा तलाक के बाद अपने देश सर्बिया चली गई थीं और बेटे को भी साथ में लेकर गई थीं। हालांकि बाद में वह वापस आ गईं। इसके बाद हार्दिक को भी उनके बेटे के साथ देखा गया था। दोनों के बीच काफी प्रेम देखने को मिला और इसकी ख़ुशी भी दिखाई दी।












Click it and Unblock the Notifications