Virat-Anushka ने आखिर क्यों लिया लंदन में शिफ्ट होने का फैसला, सामने आई बड़ी सच्चाई

Anushka Sharma And Virat Kohli: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली लंदन में शिफ्ट हो चुके हैं। जहां वे सभी चकाचौंध और ग्लैमर से दूर एक शांत जीवन जी रहे हैं। ये कपल साल 2024 में भारत से बाहर चले गए, लेकिन काम के सिलसिले में वे देश आते रहते हैं। जैसे अभी आईपीएल के कारण विराट कोहली भारत में मौजूद हैं। हालांकि, अनुष्का और विराट के लंदन जाने के फैसले के पीछे की असली वजह अब सामने आई है।

माधुरी दीक्षित के पति ने किया खुलासा (Anushka Sharma And Virat Kohli)

कुछ महीने पहले ही माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने रणवीर अल्लाहबादिया को अपने पॉडकास्ट पर वेलकम किया था। नेने एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं। इसके पोडकास्ट में रणवीर अल्लाहबादिया पहुंचे। यहां दोनों ने मिलकर विराट कोहली की कामयाबी पर काफी लंबी बातचीत की। इस दौरान नेने ने विराट-अनुष्का के लंदन जाने के फैसले के पीछे का कारण बताया।

Anushka Sharma 1

अनुष्का शर्मा से बातचीत में खुला था राज

नेने ने इस पॉडकास्ट में अनुष्का शर्मा से बातचीत का जिक्र किया है। इस बातचीत में उन्होंने बताया कि वे लंदन जाने वाले थे क्योंकि भारत में वे पूरी तरह से खुलकर और बिना किसी तनाव के समय नहीं बिता पा रहे थे। नेने ने कहा कि उनकी लाइफ में जो भी होता है, वह सार्वजनिक ध्यान आकर्षित करता है। जबकि आम लोग जो कुछ भी करते हैं, वे अक्सर अकेले या बिना किसी ध्यान के होते हैं। वह भी कुछ ऐसी ही लाइफ जीना चाहते थे।

डॉ. नेने ने बताई ऐसा करने के पीछे की वजह

इसके साथ ही डॉ. नेने ने शोहरत और निजी जिंदगी के बीच के संतुलन को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि कैसे वे और दूसरे फेमस लोग अपने बच्चों को मीडिया और पब्लिक लाइफ की चमक-दमक से दूर रखना चाहते हैं। उनका कहना था कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जैसे लोग भी इस वजह से लंदन में रह रहे हैं, ताकि वे अपने बच्चों को एक सामान्य और शांत जीवन दे सकें।

डॉ. नेने ने यह भी कहा कि उनका स्वभाव ज्यादा घुल-मिल कर रहने का है, लेकिन उनके लिए कभी-कभी पब्लिक लाइफ में यह चुनौतीपूर्ण हो जाता है। सेल्फी और मीडिया की लगातार मौजूदगी कभी-कभी परेशानी का कारण बन सकती है। हालांकि वे इस स्थिति को पूरी तरह से बुरा नहीं मानते। उन्होंने अनुष्का और विराट की तारीफ करते हुए कहा कि वे अच्छे लोग हैं जो अपने बच्चों को एक सामान्य जिंदगी देने की कोशिश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+