WPL 2026: स्टेडियम में सन्नाटा! UPW vs DCW मैच में फैंस की नो एंट्री, अचानक क्यों बंद किए स्टेडियम के दरवाजे?
WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का रोमांच अपने चरम पर है, लेकिन नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम से एक ऐसी खबर आई है जिसने क्रिकेट प्रेमियों को मायूस कर दिया है। यूपी वारियर्स (UPW) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के साथ-साथ मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ होने वाले मैचों में दर्शकों को आने की अनुमति नहीं दी गई है। आखिर 'हाउसफुल' रहने वाले टूर्नामेंट में अचानक यह फैसला क्यों लिया गया?
टूर्नामेंट के 7वें और 8वें मैच दर्शकों के बिना आयोजित किए जा रहे हैं। नवी मुंबई पुलिस ने बीसीसीआई को जानकारी दी कि चुनावी ड्यूटी के चलते दोनों दिन पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था संभव नहीं होगी। दरअसल, 15 जनवरी को महाराष्ट्र में नवी मुंबई की एनएमएमसी समेत 29 नगर निगमों के लिए स्थानीय निकाय चुनाव हो रहे हैं, जिसके चलते यह फैसला लिया गया।

शेड्यूल पहले हुए था घोषित (WPL 2026)
डब्ल्यूपीएल का कार्यक्रम 29 नवंबर को जारी किया जा चुका था, लेकिन महाराष्ट्र में होने वाले निकाय चुनावों की तारीखें 15 दिसंबर को सामने आईं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की ओर से बीसीसीआई को देर से जानकारी दी गई, जिसके चलते समय रहते वेन्यू बदलना संभव नहीं हो पाया। नतीजतन, आयोजकों को कुछ मुकाबले बिना दर्शकों के कराने का फैसला लेना पड़ा।
हालांकि आगे के मैचों को लेकर फैंस के लिए अच्छी खबर है। शुक्रवार 16 जनवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच होने वाले मैच में दर्शकों को स्टेडियम में मौजूद रहने की अनुमति होगी। शुरुआत में इस मुकाबले के टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं थे, लेकिन अब लीग के आधिकारिक टिकट पार्टनर ने बिक्री शुरू कर दी है।
कब हो जाएगी फैन्स की वापसी (WPL 2026)
वहीं शनिवार 17 जनवरी को होने वाले दोनों मुकाबले-यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस और आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स-भी दर्शकों की मौजूदगी में खेले जाएंगे। यह दिन नवी मुंबई में टूर्नामेंट का अंतिम मैच डे होगा।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications