शादी टूटने का दर्द भूल मैदान पर दिखाया गुस्सा, स्मृति मंधाना ने RCB को दूसरी बार बनाया चैंपियन
WPL 2026 Final: RCB एक बार फिर से चैंपियन बन गई है। DC को हराकर RCB ने इतिहास रच दिया है। इस जीत में स्मृति मंधाना ने अहम भूमिका निभाई। महिला प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाज़ी का न्योता दिया। यह दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम का लगातार चौथा फाइनल था और टीम ने इस बड़े मैच में अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाया।
दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 203 रन का मजबूत स्कोर बनाया। दिल्ली से मिला लक्ष्य हासिल कर आरसीबी ने दूसरा टाइटल हासिल कर लिया। दिल्ली की शुरुआत तेज़ रही। सलामी बल्लेबाज़ शेफाली वर्मा ने 13 गेंदों में 20 रन बनाकर आक्रामक अंदाज दिखाया, लेकिन वह लंबी पारी नहीं खेल सकीं। लिज़ेल ली ने 30 गेंदों पर 37 रन की उपयोगी पारी खेली। इसके बाद लौरा वोलवार्ट और कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने पारी को संभालते हुए रन गति को बनाए रखा।

कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने फाइनल जैसे दबाव वाले मुकाबले में शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 37 गेंदों में 57 रन बनाए। वहीं लॉरा वुलफर्ट ने 25 गेंदों पर 44 रन का अहम योगदान दिया। अंतिम ओवरों में चिनेल हेनरी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज़ों पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाए और दिल्ली को 200 रन के पार पहुंचाया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से अरुंधति रेड्डी और सायली साठघरे को एक-एक विकेट मिला, जबकि बाकी गेंदबाज़ दिल्ली के बल्लेबाज़ों पर दबाव नहीं बना सकीं। लॉरेन बेल ने कसी हुई गेंदबाज़ी की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
अब फाइनल जीतने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम को 69 गेंदों में 117 रन बनाने हैं। दिल्ली ने फाइनल में बड़ा स्कोर खड़ा कर मुकाबले को रोमांचक बना दिया है।
लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आख़िरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की और 19.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 204 रन बनाते हुए मैच 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। कप्तान स्मृति मंधाना ने जबरदस्त अंदाज़ में सिर्फ 41 गेंदों पर 87 रन ठोके, जिसमें 12 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। मंधाना की आक्रामक पारी ने रनचेज़ की नींव रखी, जबकि जॉर्जिया वोल ने 54 गेंदों पर 79 रन बनाकर अंत तक दबाव बनाए रखा।
आख़िरी ओवर में जीत के लिए ज़रूरी रन बनाते हुए आरसीबी ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया। इस जीत के साथ टीम ने अपना दूसरा खिताब अपने नाम किया। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स का खिताब जीतने का सपना लगातार चौथी बार टूट गया। निर्णायक क्षणों में दिल्ली की गेंदबाज़ी लड़खड़ा गई और आरसीबी ने बड़े मंच पर दमदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर चैंपियन होने का प्रमाण दिया।












Click it and Unblock the Notifications