ICC Awards: गिल, कोहली या मोहम्मद शमी? कौन जीता आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड

ICC Awards: आईसीसी अवॉर्ड्स में एक और बड़ी कैटेगरी में विजेता का ऐलान कर दिया गया है। वनडे क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर की घोषणा कर दी गई है। आईसीसी ने इस धाकड़ अवॉर्ड का विजेता एक दिग्गज भारतीय को बताया है। इसकी उम्मीद भी की जा रही थी।

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली को आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया है। कोहली के साथ इस अवॉर्ड के लिए शुभमन गिल। मोहम्मद शमी और डैरिल मिचेल भी दौड़ में थे लेकिन कोहली ने सभी को पीछे छोड़ते हुए इस पर कब्जा जमा लिया।

icc awards

विराट कोहली ने एक दशक में चौथी बाद अवॉर्ड को अपने नाम किया है। साल 2012 में उनको वनडे प्लेयर पर द ईयर का अवॉर्ड दिया गया था। उस समय उनकी उम्र महज 24 साल थी। अब उनकी उम्र 35 साल है लेकिन फिटनेस और खेल में कोई बदलाव नहीं आया है। कोहली ने 2017 और 2018 में भी इसे हासिल किया था। चार बार यह अवॉर्ड पाने वाले वह पहले क्रिकेटर हैं।

वनडे क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर के अलावा आईसीसी ने टेस्ट क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर का ऐलान भी कर दिया है। उस्मान ख्वाजा को आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया है। पैट कमिंस को क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर का चुना गया है। इस तरह आईसीसी ने हर कैटेगरी में अवॉर्ड विजेताओं का ऐलान किया है। टेस्ट क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर के लिए जो रूट, अश्विन और ट्रेविस हेड भी दावेदार थे लेकिन इन तीनों से आगे उस्मान ख्वाजा निकल गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+