Bangladesh vs Netherlands: कौन जीता बांग्लादेश-नीदरलैंड्स का मुकाबला, किस टीम को मिली हार
Bangladesh vs Netherlands: टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश और नीदरलैंड्स के बीच खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन ने धाकड़ बैटिंग की और अपनी टीम को एक चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा दिया।
टॉस जीतकर नीदरलैंद्ड्स ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और यह सही साबित हुआ। नजमुल शान्तो और लिटन दास दोनों फ्लॉप साबित हुए। ये 1-1 रन बनाकर आउट हो गए। तंजीद हसन ने कुछ देर क्रीज पर टिककर बैटिंग की और 35 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए।

उधर शाकिब अल हसन ने धमाका कर दिया। वह अपने बल्ले से धांसू शॉट खेलते चले गए। 9 चौकों की मदद से शाकिब ने 64 रनों की नाबाद पारी खेली। बांग्लादेश को अच्छे स्कोर तक पहुँचाने में शाकिब ला बड़ा योगदान रहा। महमुदुल्लाह ने भी निचले क्रम से उपयोगी योगदान दिया।
महमुदुल्लाह के बल्ले से 25 रनों की पारी आई। जाकिर अली ने भी नाबाद 14 रनों की पारी खेली और बांग्लादेश का स्कोर 5 विकेट पर 159 रनों तक पहुँच गया। आर्यन दत्त और मीकेरन ने नीदरलैंड्स के लिए बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। दोनों ने 2-2 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए नीदरलैंड्स की खराब शुरुआत रही और ओपनर माइकल लेविट 18 रन बनाकर चलते बने। उनके अलावा मैक्स ऑडॉव्ड भी 12 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। विक्रमजीत ने 26 रन बनाए। 10 ओवर में नीदरलैंड्स का स्कोर 74 रन था।
एंगलब्रेक्ट ने 33 और स्कॉट एडवर्ड्स ने 25 रनों की पारी खेली। यहाँ से नीदरलैंड्स ने कुछ विकेट गंवाए और टीम पिछड़ गई। बांग्लादेश ने अपना शिकंजा कस दिया। नीदरलैंड्स की टीम 8 विकेट पर 134 रन ही बना पाई और मैच हार गई। इसके साथ ही श्रीलंकाई टीम अब सुपर 8 से बाहर हो गई। दक्षिण अफ्रीकी टीम ग्रुप डी से पहले ही अगले चरण में जा चुकी है। बांग्लादेश के लिए रिशद हुसैन ने 3 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications