AFG vs OMA: अफगानिस्तान-ओमान मैच में रन बरसेंगे या लगेगी विकेटों की झड़ी, कौन जीतेगा आज का मुकाबला?
Afghanistan vs Oman: टी20 वर्ल्ड कप से पहले चल रहे अभ्यास मैचों की कड़ी में आज एक और मुकाबला जुड़ने वाला है। अफगानिस्तानी टीम अपने वॉर्म अप गेम में ओमान के खिलाफ मैदान पर उतरने वाली है। इस मुकाबले में धमाकेदार बैटिंग और गेंदबाजी देखने को मिल सकती है।
त्रिनिदाद के सबीना पार्क में खेला जाने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम इसलिए है, क्योंकि कंडीशंस का पता चलेगा। इससे आने वाले मुख्य मैचों में फायदा होगा। दोनों टीमों में से जो भी टीम जीत हासिल करेगी, उसका हौसला निश्चित रूप से बुलंद रहने वाला है।

पिच और वेदर रिपोर्ट
जहाँ तक इस मैदान के पिच की बात है, तो यह बैटिंग और गेंदबाजी दोनों के लिए अच्छी रहती है। अगर बल्लेबाज रन बना सकते हैं, तो गेंदबाज भी अपना काम कर सकते हैं। मौसम की बात की जाए, तो हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा हवाएं चल सकती है। इससे मुकाबला थोड़ा प्रभावित हो सकता है।
इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमों का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान और ओमान की टीमों के बीच अब तक कुल पांच बार अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में भिड़ंत देखने को मिली है। इन सभी मुकाबलों में अफगान टीम का जलवा देखने को मिला है। अफगानिस्तान ने सभी मैचों में जीत दर्ज की है। ओमान ने एक बार भी बाजी नहीं मारी है।
आज के मैच में कौन जीतेगा
पहले के आंकड़ों को देखा जाए, तो ओमान के लिए यहाँ कुछ भी नहीं बचता है। ऐसे में इस बार भी अफगानिस्तान की टीम जीत दर्ज करती हुई नजर आती है। अफगानिस्तान के पास इंटरनेशनल क्रिकेट का अच्छा अनुभव है और यह टीम समय के साथ काफी ज्यादा मजबूत होती चली गई। आज अफगानिस्तान की जीत हो सकती है।
क्या मैच लाइव देखा जा सकेगा
स्टार स्पोर्ट्स आईसीसी इवेंट्स में ब्रॉडकास्टर है लेकिन वॉर्म अप गेम्स में दो ही मैचों का प्रसारण होना है, उनमें भी एक मैच भारत और बांग्लादेश का है।












Click it and Unblock the Notifications