SCO vs AUS, 2nd T20I: स्कॉटलैंड-ऑस्ट्रेलिया का दूसरा मैच कौन जीतेगा? जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
Scotland vs Australia, 2nd T20I, Head To Head: ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड तीन मैचों की टी20 सीरीज में एक बार फिर आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों के बीच आज, 6 सितंबर को एडिनबर्ग के ग्रेंज क्रिकेट क्लब ग्राउंड में सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। पहले टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान टीम को बुरी तरह से हरा दिया। आज के एक्शन से पहले हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।
ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड ने इस फॉर्मेट में अब तक सिर्फ दो टी20 मैच खेले हैं। ऑस्ट्रेलिया ने दोनों मैच जीते हैं। पिछले टी-20 मैच में ट्रैविस हेड की अगुवाई में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने स्कॉटलैंड के गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाईं। अब ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड 6 सितंबर को सीरीज के दूसरे मैच में आमने-सामने होंगे।

स्कॉटलैंड की संभावित प्लेइंग-11: में जॉर्ज मुन्से, ओली हेयर्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, मैथ्यू क्रॉस (विकेट कीपर), रिची बेरिंगटन (कप्तान), माइकल लीस्क, मार्क वाट, चार्ली कैसल, जैक जार्विस, जैस्पर डेविडसन और ब्रैड व्हील शामिल हैं।
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग-11: ट्रैविस हेड, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मिशेल मार्श (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, जेवियर बार्टलेट, सीन एबॉट, एडम ज़म्पा और रिले मेरेडिथ शामिल हैं।
ऑस्ट्रेलिया टीम: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेट कीपर), मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, एडम ज़म्पा, रिले मेरेडिथ, आरोन हार्डी, नाथन एलिस, कूपर कोनोली।
स्कॉटलैंड टीम: जॉर्ज मुन्से, ओली हेयर्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), माइकल लीस्क, मार्क वॉट, जैक जार्विस, चार्ली कैसल, जैस्पर डेविडसन, ब्रैड व्हील, सफ्यान शरीफ, क्रिस्टोफर सोल, माइकल जोन्स, क्रिस ग्रीव्स, चार्ली टियर, ब्रैडली करी।
ये भी पढ़ें- SCO vs AUS Dream11: ऑस्ट्रेलिया-स्कॉटलैंड के मैच की ये है सबसे बेस्ट ड्रीम टीम! प्वाइंट्स की होगी बारिश
ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड का मैच कौन जीतेगा?
ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के पहले मैच में ही दिखा दिया कि उनके पास अनुभव और बड़े नाम के स्टार की कोई कमी नहीं है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 मैच में स्कॉटलैंड को करारी शिकस्त दी। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया दूसरा टी20 मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर लेगा।












Click it and Unblock the Notifications