RR vs CSK Head to Head: आरआर बनाम सीएसके का मैच कौन जीतेगा? जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी
RR vs CSK Head to Head: IPL 2025 के 11वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला 30 मार्च, रविवार को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच निर्धारित समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
RR जहां अपनी लगातार दो हार के बाद पहली जीत की तलाश में होगी, वहीं CSK आरसीबी के खिलाफ मिली करारी शिकस्त के बाद वापसी करने की कोशिश करेगी। दोनों टीमों के बीच अब तक रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली है, लेकिन हेड-टू-हेड रिकॉर्ड किसके पक्ष में है? आइए जानते हैं।

CSK vs RCB Head To Head: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड: किसका रहा है दबदबा?
आईपीएल में अब तक राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कुल 29 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें चेन्नई ने 16 बार जीत दर्ज की है, जबकि राजस्थान को 13 बार जीत मिली है। यानी कुल मिलाकर आंकड़े CSK के पक्ष में हैं, लेकिन पिछले कुछ सीजन में राजस्थान ने चेन्नई को कड़ी टक्कर दी है।
क्या RR चेन्नई को फिर से चौंका पाएगी?
राजस्थान रॉयल्स ने पिछले कुछ वर्षों में चेन्नई के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन किया है। 2020 के बाद से हुए 8 मुकाबलों में से राजस्थान ने 6 जीते हैं। इस सीजन भी राजस्थान की टीम चेन्नई को मात देने के इरादे से उतरेगी। हालांकि, गुवाहाटी में RR का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है, जहां उन्होंने अब तक 5 में से सिर्फ 1 मैच जीता है।
CSK की ताकत और कमजोरी
चेन्नई सुपर किंग्स का सबसे बड़ा हथियार उनकी स्पिन गेंदबाजी यूनिट है। रविंद्र जडेजा, महीश तीक्ष्णा और नूर अहमद की तिकड़ी गुवाहाटी की स्पिन-अनुकूल पिच पर राजस्थान के बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। हालांकि, रन चेज में CSK की कमजोरी भी जगजाहिर है। उन्होंने पिछले 8 मौकों पर 175+ स्कोर का पीछा करते हुए एक भी मैच नहीं जीता।
CSK vs RR मैच में कौन मारेगा बाजी?
राजस्थान के लिए यह मुकाबला घरेलू मैदान पर जीत के सूखे को खत्म करने का मौका होगा, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स आरसीबी के खिलाफ मिली हार से उबरना चाहेगी। रिकॉर्ड चेन्नई के पक्ष में हैं, लेकिन अगर राजस्थान के बल्लेबाज बड़ी पारी खेलते हैं, तो वे CSK को मुश्किल में डाल सकते हैं। कुल मिलाकर, यह मुकाबला रोमांच से भरपूर होने वाला है!












Click it and Unblock the Notifications