Who Will Win PBKS vs DC Match: पंजाब बनाम दिल्ली का मैच कौन जीतेगा? जानें हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी

आईपीएल 2025 का 58वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच गुरुवार, 8 मई को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा और दोनों टीमों के लिए यह करो या मरो जैसा है। पंजाब जीत के साथ प्लेऑफ में जगह पक्की कर सकता है, जबकि दिल्ली की हार उन्हें लगभग बाहर कर देगी।

अब तक दोनों टीमें आईपीएल में 33 बार आमने-सामने आई हैं, जिनमें 17 मैच पंजाब ने जीते हैं और 16 दिल्ली ने जीते हैं। यानि आंकड़े एकदम करीबी हैं, लेकिन पंजाब मामूली बढ़त में है। ऐसे में धर्मशाला की परिस्थितियों में जो बेहतर खेलेगा, बाजी उसी के हाथ लगेगी।

delhi capitals

दिल्ली की कमजोर बैटिंग बना है सिरदर्द
दिल्ली कैपिटल्स की सबसे बड़ी चिंता उनकी बल्लेबाजी है। करुण नायर और अभिषेक पोरेल लगातार फ्लॉप रहे हैं, केएल राहुल की फॉर्म गिर गई है और फाफ डु प्लेसिस चोट से जूझ रहे हैं। पिछले मैच में SRH के खिलाफ दिल्ली का स्कोर 29/5 था, जिसे निचले क्रम ने 133 तक पहुंचाया। यह स्कोर उस पिच के लिए नाकाफी था।

पंजाब के टॉप ऑर्डर ने पलट दिया है खेल
पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य ने तेज शुरुआत दी है। कप्तान श्रेयस अय्यर मिडिल ऑर्डर की ताकत बने हैं, जबकि नेहाल वढेरा और शशांक सिंह जैसे फिनिशर्स ने आखिरी ओवरों में रन बटोरे हैं। यही बैलेंस उन्हें दूसरे टीमों से अलग बनाता है।

धर्मशाला की पिच पर क्या उम्मीद करें?
HPCA स्टेडियम ऊंचाई पर है, जहां गेंद हवा में तेज उड़ती है और बाउंड्री छोटी होती है। पंजाब ने इस मैदान पर LSG के खिलाफ 236 रन बनाकर पहली बार 2013 के बाद यहां जीत दर्ज की थी। ऐसे में दिल्ली की कमजोर बैटिंग को यहां मुश्किल हो सकती है।

बारिश और ऑपरेशन सिंदूर का क्या असर?
धर्मशाला में बारिश की 25% संभावना है और ऑपरेशन सिंदूर के चलते कुछ उड़ानों पर असर पड़ा है, लेकिन मैच तय समय पर ही खेला जाएगा।

पंजाब बनाम दिल्ली का मैच कौन जीतेगा?
दरअसल, 2021 सीजन से अब तक का रिकॉर्ड देखें तो दिल्ली का पलड़ा भारी रहा है। दिल्ली ने 7 में से 5 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब सिर्फ 2 बार जीत सका है। धर्मशाला में दोनों टीमें दो-दो बार जीत चुकी हैं, यानी इस मैदान पर कोई एक टीम पूरी तरह से हावी नहीं रही है। हालांकि दिल्ली की फॉर्म लगातार गिरती जा रही है। दूसरी ओर, पंजाब का फॉर्म और बैलेंस शानदार है। ऐसे में संभावना है कि पंजाब किंग्स यह मुकाबला जीतकर प्लेऑफ़ में जगह पक्की कर ले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+