NZ vs PAK, 4th T20I: न्यूजीलैंड-पाकिस्तान का मैच कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
NZ vs PAK: Head-to-Head: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड का चौथे T20I मैच में आज, 19 जनवरी को आमना-सामना होगा। दोनों टीमों के बीच ये रोमांचक मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा। पाकिस्तान आज के मैच में वापसी करने और खुद को क्लीन-स्वीप से बचाने की पूरी कोशिश करेगा, लेकिन न्यूजीलैंड की फॉर्म को देखते हुए वह जीत की प्रबल दावेदार है। आइए दोनों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं।
दरअसल, न्यूजीलैंड ने आखिरी तीन टी20 मैच जीतकर पहले ही पांच मैचों की टी20 सीरीज पर कब्जा कर लिया है। दूसरी ओर पाकिस्तान ने प्रत्येक मुकाबले में फाइट तो अच्छी की, लेकिन मैच को अपने पक्ष में समाप्त करने से पहले ही धराशाई हो गया।

फिन एलन को रोकना होगा मुश्किल?
पाकिस्तान को अगर चौथा टी-20 मैच जीतकर सम्मान के साथ लौटना है, तो उन्हें फिन एलन को रोकना होगा। जोकि इस समय शानदार फॉर्म में है। वह लगभग हर मैच में रन बना रहे हैं। एलन ने पिछले तीन टी20I में कुल 245 रन बनाए हैं। इसके अलावा टी साउदी को पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करना पसंद है और पिच से भी उन्हें मदद मिलने की उम्मीद है। उन्होंने पिछले तीन मैचों में आठ विकेट लिए हैं और प्रत्येक मैच में कम से कम दो विकेट लिए हैं।
न्यूजीलैंड-पाकिस्तान का मैच कौन जीतेगा?
ऐसा नहीं है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पाक टीम ने पूरी तरह से हाथ खड़े कर दिए हैं। इसमें कोई शक नहीं कि मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम आज के मैच के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। आज के मैच में उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। हालांकि, इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि पाकिस्तान के लिए अब सीरीज में वापसी करने में काफी मुश्किल होगी। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए न्यूजीलैंड के पास जीतने का बेहतर मौका है।
कुल मुकाबलों में पाकिस्तान का पलड़ा भारी
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 37 मैच खेले जा चुके हैं। हालांकि, पाकिस्तान लगातार तीन मैच हार चुका है, फिर भी वह न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक कुल 20 मैच जीत चुका है, जबकि न्यूजीलैंड के खाते में 16 जीत दर्ज हैं। दोनों टीमों के बीच एक मैच बिना किसी परिणाम के समाप्त हुआ।
न्यूजीलैंड-पाकिस्तान फुल स्क्वाड
न्यूजीलैंड टीम: फिन एलन, डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, एडम मिल्ने, विल यंग, बेन सियर्स।
पाकिस्तान टीम: सईम अयूब, मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम, फखर जमान, आजम खान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी (कप्तान), मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ, जमान खान, उसामा मीर, आमेर जमाल, अब्बास अफरीदी, हसीबुल्लाह खान, साहिबजादा फरहान, अबरार अहमद।












Click it and Unblock the Notifications