BAN vs IND 1st T20I: भारत-बांग्लादेश का पहला टी20 मैच कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

IND vs BAN 1st T20I: भारत बनाम बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच आज, 6 अक्टूबर (रविवार) को खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से ग्वालियर के माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगा। रोमांचक एक्शन से पहले दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।

बांग्लादेश जानता है कि वे दौड़ में हैं और रविवार को उनका खेल का मैदान ग्वालियर में एक बिल्कुल नया मैदान होगा जिसके बारे में भारत को भी बहुत कम जानकारी है। सूर्यकुमार यादव मेजबान टीम की अगुवाई कर रहे हैं, दूसरी ओर बांग्लादेश टी20I टीम शाकिब अल हसन के बिना मैदान पर नजर आएगी।। भारत का लक्ष्य जीत के लय बनाए रखने का होगा, जबकि बांग्लादेशी टीम वापसी की उम्मीद से मैदान पर उतरेगी।

india team

भारत-बांग्लादेश हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत (IND) बनाम बांग्लादेश (BAN) का पहला T20I में आज शाम 7 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो आमने-सामने का रिकॉर्ड भारत के पक्ष में है। टीम इंडिया ने 14 में से 13 मैचों में बांग्लादेश को हराया है और केवल एक बार हारे हैं।

भारत-बांग्लादेश मैच से पहले ये भी जानें
भारत ने 2024 में 19 टी20आई में से 18 मैच जीते हैं (दो सुपर ओवर जीत सहित) और वर्तमान में सात मैचों की जीत की लय में है। इसके अलावा बांग्लादेश का इस साल 9-9 जीत-हार का रिकॉर्ड है। सात जीतें जिम्बाब्वे, नीदरलैंड, नेपाल और यूएसए के खिलाफ आई हैं। भारत के लिए अच्छी बात ये है कि तनजीद हसन ने अपनी पिछली चार टी20आई पारियों में तीन बार शून्य पर आउट हुए हैं

ये भी पढ़िए- 'बस हो गया यार,' रोहित शर्मा का जवाब सुनकर हैरान रह गया फैन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा 'हिटमैन' का Video

भारत-बांग्लादेश का पहला टी-20 मैच कौन जीतेगा?
भारत ने टीम से कुछ प्रमुख T20I खिलाड़ियों को आराम दिया है, लेकिन फिर भी उनके पास एक संतुलित टीम है। इस टीम के खिलाड़ियों को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का भी काफी अनुभव है। हम बांग्लादेश के खिलाफ पहले T20I में भारत की जीत की उम्मीद कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+