LSG vs MI Head to Head: लखनऊ-मुंबई का मैच कौन जीतेगा? हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी

LSG vs MI Head-to-Head: लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आज फिर से कड़ी परीक्षा होने वाली है। घरेलू सरजमीं पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच है। पिछले मैच में लखनऊ को पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में लखनऊ अपने फैन्स के सामने एक जीत की तलाश में होगी।

हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले मैच में जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में खाता खोल लिया था। इस बार मुंबई की नजरें लगातार दूसरे मुकाबले में जीत दर्ज करने की तरफ है। मुंबई इंडियंस की टीम में बल्लेबाजों के प्रोपर रन नहीं आना एक बड़ी समस्या है।

lsg vs mi

रोहित शर्मा का बल्ला अब तक खेले गए तीनों मैचों में नहीं चल पाया है। उनके अलावा हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा का बल्ला भी खामोश ही रहा है। बल्लेबाजों के रन आने पर ही गेंदबाज कुछ कर पाते हैं। लखनऊ और मुंबई इंडियंस के बीच हेड टू हेड आंकड़े दिलचस्प हैं।

LSG vs MI Head-to-Head

लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में अब तक खेले गए मैचों को देखा जाए, तो मुंबई इंडियंस की टीम कहीं नहीं टिकती है। मुंबई इंडियंस को लखनऊ ने कई बार हराया है। दोनों टीमों के बीच इस इवेंट में अब तक कुल 6 मैच हुए हैं। 5 मैचों में लखनऊ ने जीत दर्ज की और मुंबई को एक मैच में जीत हासिल हुई है।

LSG vs MI में कौन जीतेगा

हेड टू हेड आंकड़ों को देखते हुए कहा जा सकता है कि मामला खराब है। लखनऊ सुपर जायंट्स काफी आगे हैं। घरेलू मैदान पर खेलने के कारण लखनऊ इस मैच में जीत दर्ज कर सकती है। मुंबई की फॉर्म उतनी सुदृढ़ नज़र नहीं आ रही है। लखनऊ का पलड़ा भारी है।

Take a Poll

उच्चतम स्कोर के मामले में कौन आगे

दोनों टीमों के बीच उच्चतम स्कोर के मामले में भी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आगे हैं। मुंबई इंडियंस ने अब तक सुपर जायंट्स के खिलाफ 200 का आंकड़ा भी हासिल नहीं किया है। लखनऊ का बेस्ट स्कोर 214 रन है। मुंबई का उच्चतम स्कोर 196 रन है। यहाँ भी लखनऊ की टीम का पलड़ा भारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+