Asia Cup 2025: एशिया कप में आज का मैच कौन जीतेगा? अफगानिस्तान-हांगकांग का हेड टू हेड रिकॉर्ड

Asia Cup 2025, AFG vs HKG: आज एशिया कप के रोमांचक मुकाबले में अबू धाबी के मैदान पर अफगानिस्तान और हांगकांग आमने-सामने होंगे। अफगानिस्तान अपनी ताकतवर गेंदबाज़ी के दम पर जीत की ओर देख रहा है, वहीं हांगकांग उलटफेर की तलाश में है। दोनों टीमों के लिए यह मैच टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिहाज से बेहद अहम है।

अफगानिस्तान ने हाल ही में यूएई में ही त्रिकोणीय टी20 सीरीज खेली है, हालांकि फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। उस सीरीज का फायदा अफगानों को जरुर मिलने वाला है। हांगकांग के खिलाफ मैच में अफगानिस्तान का रिकॉर्ड अच्छा रहा है।

asia cup 2025

Asia Cup 2025: दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े

अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक 5 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें अफगानिस्तान ने 3 बार जीत दर्ज की है, जबकि हांगकांग ने 2 मैच अपने नाम किए हैं। अगर बात करें अबू धाबी के शेख ज़ायेद स्टेडियम की, तो यहां अफगान टीम ने 16 मैचों में से 11 में जीत हासिल की है, वहीं उसे 5 मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है। दूसरी ओर, हांगकांग ने इसी मैदान पर 10 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उसे सिर्फ 3 में जीत और 7 में हार मिली है।

Asia Cup 2025 में आज कौन जीतेगा

पिछले आंकड़ों और मौजूदा अफगानिस्तान की टीम को देखा जाए, तो अफगानों का पलड़ा इस मैच में भारी नज़र आ रहा है। हांगकांग के लिए स्थिति मुश्किल दिखाई दे रही है। अफगानिस्तान की टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज कर सकती है। हालांकि क्रिकेट महान अनिश्चितताओं का खेल है, जिसमें कुछ भी हो सकता है।

अफगानिस्तान प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, करीम जनत, अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान (कप्तान), मोहम्मद नबी, नूर अहमद, फजलहक फारुखी, अल्लाह गजनफर।

हांगकांग प्लेइंग इलेवन: अंशुमन रथ, जीशान अली, बाबर हयात, निजाकत खान, मैथ्यू कोएट्जी, यासीम मुर्तजा (कप्तान), एहसान खान, एजाज खान, अतीक इकबाल, नसरुल्ला राणा, आयुष शुक्ला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+