KKR vs SRH: कौन होगा आज IPL मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज, 3 धुआंधार खिलाड़ियों में टक्कर

KKR vs SRH: आईपीएल में जिस चीज का इंतजार था, अब वही होने जा रहा है। केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज पहला क्वालीफायर मैच है। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिल जाएगा। हारने वाली टीम को फिर से एक मुकाबला खेलना पड़ेगा।

लीग चरण के दौरान केकेआर की टीम ने तालिका में पहला स्थान हासिल किया था। दूसरे नम्बर पर हैदराबाद की टीम रही है। तीसरे पर राजस्थान रॉयल्स और चौथे स्थान पर आरसीबी है। फ़िलहाल तो केकेआर और हैदराबाद के मैच की तरफ फैन्स का ध्यान है।

kkr vs srh

केकेआर और हैदराबाद के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है। इस मैच में कुछ बल्लेबाजों के ऊपर नजरें रहने वाली हैं। आज के मैच में टॉप स्कोर करने वाले तीन बल्लेबाजों का प्रिडिक्शन यहाँ किया गया है।

केकेआर की टीम से धांसू बल्लेबाजी का प्रदर्शन सुनील नारायण ने किया है। इस सीजन उनके बल्ले से एक शतकीय पारी भी देखने को मिली है। इस सीजन अब तक नारायण 462 रन बनाने में सफल रहे हैं। उन्होंने तीन फिफ्टी भी जमाई हैं। ऐसे में आज के मैच में सुनील नारायण के बल्ले से रन आने की उम्मीद की जा सकती है। वह टॉप स्कोर करने वाले बल्लेबाज होते हैं, तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।

इस लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद के युवा खिलाड़ी अभिषेक शर्मा का नाम आना जरूरी है। अभिषेक ने निडरता से बैटिंग करते हुए हर टीम के गेंदबाजों की धुनाई की है। इस सीजन अभिषेक ने 13 मैचों में 467 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतक आए हैं। अभिषेक तेज बैटिंग करते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाते हुए आए हैं। आज उनका बल्ला चमक सकता है।

तीसरे बल्लेबाज की लिस्ट में आने के लिए कई नाम हैं लेकिन हेनरिक क्लासेन का बल्ला पिछले कुछ समय से खामोश रहा है। वह आज उस ख़ामोशी को तोड़ सकते हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 200 से ज्यादा का है। अंतिम ओवरों में मिले मौका का फायदा क्लासेन जमकर उठाते हैं। वह आज धमाका करने में सफल हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+