CSK vs RR: कौन बनाएगा आज के मैच में सबसे ज्यादा रन, इन 4 धांसू खिलाड़ियों में जोरदार टक्कर

CSK vs RR: चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स दोनों ही टीमें आईपीएल के इस सीजन में धांसू प्रदर्शन करने में सफल रही हैं और प्लेऑफ़ की दौड़ में चल रही अग्रणी टीमों में से हैं। चेन्नई सुपर किंग्स को गुजरात के खिलाफ हुए मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।

राजस्थान रॉयल्स इस समय तालिका में नम्बर दो की पोजीशन पर है। रॉयल्स का प्रयास यही रहेगा कि इस मैच में जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ़ में जाने वाली दूसरी टीम बना जाए। केकेआर ने मुंबई को पराजित करते हुए प्लेऑफ़ में जगह बनाई थी। दोनों टीमों के कुछ धाकड़ खिलाड़ियों पर नजर रहेंगी, जो इस मैच में सबसे ज्यादा स्कोर कर सकते हैं।

csk and rr

रुतुराज गायकवाड़: कप्तानी के अलावा गायकवाड़ ने अपनी बल्लेबाजी से भी प्रभावित करने वाला कार्य किया है। इस सीजन टॉप रन बनाने वालों में वह दूसरे स्थान पर है। गायकवाड़ ने 12 मैचों में 541 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से एक शतक और 4 अर्धशतकीय पारियां आई हैं। इस मैच में भी वह टॉप स्कोरर हो सकते हैं।

संजू सैमसन: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने भी इस सीजन धाकड़ खेल का प्रदर्शन किया है। सैमसन के बल्ले से 11 मैचों में 471 रन आए हैं। उन्होंने अपनी टीम की जरूरत के हिसाब से बल्लेबाजी की है और आगे से लीड किया है। सैमसन आज बेस्ट स्कोरर हो सकते हैं।

रियान पराग: इस युवा खिलाड़ी ने अपनी तूफानी बैटिंग से हर किसी का ध्यान आकर्षित करने का कार्य किया है। रियान पराग ने इस सीजन 11 मुकाबले खेलते हुए कुल 436 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 4 फिफ्टी आई हैं और नाबाद 84 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा है।

शिवम दुबे: चेन्नई सुपर किंग्स के इस खिलाड़ी का स्ट्राइक रेट धांसू रहा है। शिवम दुबे ने 170 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। इस सीजन उनके बल्ले से 12 मुकाबलों में कुल 371 रन आए हैं। दुबे ने 3 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं और चेन्नई को मजबूती देने का काम किया है। आज वह बेस्ट स्कोरर हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+