IND vs PAK: कौन बनाएगा आज भारत-पाकिस्तान मैच में सबसे ज्यादा रन, 3 खिलाड़ियों में कड़ी टक्कर
India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में मुकाबले का इन्तजार हर किसी को है। दोनों देशों के फैन्स इस मैच को लेकर काफी उत्साहित भी हैं। न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में फैन्स अपने फेवरेट खिलाड़ियों को देखना चाहेंगे। न्यूयॉर्क में दोनों देशों के लोग रहते हैं।
भारतीय टीम ने अपने पिछले मैच में यहाँ आयरलैंड को बुरी तरह पराजित कर दिया था। दूसरी तरफ पाक टीम को एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान को यूएसए के खिलाफ डलास में खेले गए मुकाबले में पराजय का सामना करना पड़ा था। इस मैच में भारत और पाकिस्तान के तीन बल्लेबाजों पर नजर रहेगी।

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम विराट कोहली का ही आता है। विराट कोहली की फॉर्म भी काफी धमाकेदार चल रही है। कोहली ने भारत और पाकिस्तान दोनों के बीच खेले गए टी20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उनका बल्ला पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान के खिलाफ चला था। इस बार भी कोहली के बल्ले से तूफानी रनों की उम्मीद की जा सकती है।
यहाँ पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म का नाम आना भी जरूरी है। हालांकि स्ट्राइक रेट के मामले में बाबर पीछे रहते हैं लेकिन वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। यूएस के खिलाफ मैच में उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया था। बाबर आज़म धीमा खेल सकते हैं लेकिन बार में इसकी भरपाई करने का भी पूरा प्रयास करते हैं। वह भी आज के मैच में धमाका कर सकते हैं।
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ मैच में अपनी क्लास दिखाई थी। वह उस मैच में टॉप स्कोरर रहे थे। इस मैच में भी रोहित शर्मा के बल्ले से रन आने की उम्मीद की जा सकती है। टीम इंडिया के कप्तान की फॉर्म भी है और न्यूयॉर्क की पिच भी उन्होंने समझने में कोई गलती नहीं की थी। ड्रॉप इन पिच पर रोहित शर्मा का बल्ला बोल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications