न पृथ्वी शॉ, न कोई बड़ा नाम! धोनी की कप्तानी में 17 साल का बैटर मचाएगा धमाल! कौन है CSK का नया हीरो?

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) का चोटिल होकर बाहर होना एक बड़ा झटका है, लेकिन उससे भी बड़ी खबर ये है कि उनकी जगह कोई दिग्गज नहीं बल्कि सिर्फ 17 साल के आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) को टीम में शामिल किया जा सकता है। इससे पहले खबर थी कि पृथ्वी शॉ को जगह मिल सकती है!

क्यों नहीं चुने गए पृथ्वी शॉ?
जब ऋतुराज की जगह किसी बल्लेबाज़ की तलाश शुरू हुई, तो पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) का नाम काफी चर्चा में रहा। अनुभव और टी20 रिकॉर्ड को देखते हुए लोग मानकर चल रहे थे कि शॉ को मौका मिलेगा। लेकिन CSK ने यंगस्टर पर भरोसा जताकर नया दांव खेला है।

MS Dhoni

कौन हैं आयुष म्हात्रे?
मुंबई के टॉप ऑर्डर बैटर आयुष म्हात्रे ने अब तक 9 फर्स्ट क्लास और 7 लिस्ट-A मुकाबले खेले हैं। वह लिस्ट-A क्रिकेट में 150+ का स्कोर बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज़ हैं। CSK कैंप में वो हाल ही में सपोर्ट प्लेयर के रूप में जुड़े थे और अब रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें गायकवाड़ का आधिकारिक रिप्लेसमेंट बनाया जा सकता है।

गायकवाड़ कैसे हुए बाहर?
30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान जॉफ्रा आर्चर (Jofra Archer) की शॉर्ट बॉल ऋतुराज के एल्बो (elbow) पर लगी थी। दर्द के बावजूद उन्होंने दो मैच खेले, लेकिन MRI में रेडियल नेक फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। अब वो पूरे सीज़न से बाहर हो चुके हैं।

धोनी फिर बने कप्तान
CSK को अब एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में उतरना होगा। कोच फ्लेमिंग ने मज़ाक में कहा कि, हमारे पास एक अनकैप्ड प्लेयर है- एमएस धोनी, जो कप्तानी करेगा। आईपीएल 2024 से पहले धोनी ने कप्तानी छोड़कर गायकवाड़ को कमान सौंपी थी।

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+