ऋषभ पंत को अब कौन करेगा रिप्लेस? मैनचेस्टर टेस्ट में खिलाड़ी बदलने का क्या है नियम

IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट मैच में जिसका डर था, वही देखने को मिला है। पहले दिन के खेल में चोटिल होकर बाहर गए ऋषभ पंत अब सीरीज से ही बाहर हो गए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनको कितनी गहरी चोट लगी है। वोक्स की गेंद पर पंत चोटिल हो गए थे।

वह चोट लगने के तुंरत बाद बाहर चले गए और दर्द से कराह उठे थे। गोल्ड कार्ट से उनको बाहर लेकर जाया गया था। अब खबर आई कि वह इस सीरीज से बाहर हो गए हैं, जो एक बड़ा झटका है, पंत रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। पूरी तरह से बाहर होने पर अब किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में लाना पड़ेगा।

ind vs eng

अब सवाल यह है कि पंत के बाहर होने के बाद टीम इंडिया में बतौर रिप्लेसमेंट खिलाड़ी कौन आएगा। अगर नया खिलाड़ी आएगा, तो क्या वह बैटिंग कर सकता है? इसका जवाब यही है कि पंत की जगह रिप्लेसमेंट के लिए किसी अन्य खिलाड़ी को लाया जा सकता है।

कौन करेगा ऋषभ पंत को रिप्लेस?

नया खिलाड़ी पंत की जगह फील्डिंग कर सकता है लेकिन बैटिंग नहीं कर सकता। इसका मतलब है कि दोनों पारियों में भारतीय टीम के 10 बल्लेबाज ही बैटिंग करेंगे। 9 विकेट गिरते ही पारी समाप्त हो जाएगी। चोटिल खिलाड़ी की जगह कोई नया खिलाड़ी फील्ड पर आ सकता है लेकिन बैटिंग नहीं हो सकती। इस कंडीशन में ध्रुव जुरेल को कीपिंग के लिए लाया जा सकता है लेकिन वह बैटिंग नहीं कर सकते।

आईसीसी का नियम क्या कहता है

आईसीसी के नियम के अनुसार सिर में चोट लगने पर कॉन्कशन होने पर ही किसी अन्य खिलाड़ी को लाकर बैटिंग कराई जा सकती है। शरीर के अन्य किसी हिस्से में चोट लगने पर रिप्लेसमेंट के तौर पर आया खिलाड़ी बल्लेबाजी नहीं कर सकता है।

कैसे लगी ऋषभ पंत को चोट

मैनचेस्टर टेस्ट मैच के पहले दिन के अंतिम सेशन में ऋषभ पंत क्रिस वोक्स की गेंद को रिवर्स स्वीप खेलने का प्रयास कर रहे थे और इस दौरान गेंद उनके जूते से लगी और उसी समय उन्होंने दर्द महसूस किया और ग्राउंड छोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+