कौन होगा अश्विन की जगह भारतीय टीम का रेगुलर स्पिनर? 4 खिलाड़ियों में जोरदार टक्कर
रविचंद्रन अश्विन ने 38 वर्ष की उम्र में रिटायरमेंट लेकर एक बड़ी जगह टीम इंडिया में खाली कर दी। उनकी जगह भर पाना और उतने मैचों में टीम इंडिया को जीत दिला पाना आसान कार्य बिलकुल नहीं है। उनके स्थान पर भारतीय कंडीशंस में खेलने वाले प्लेयर को मुश्किलें होगी।
हालांकि टीम इंडिया में प्रतिभाशाली प्लेयर्स की कमी नहीं है लेकिन रेगुलर टीम में शामिल करने से उनको अपना कौशल दिखाने का मौका मिल पायेगा। चार प्लेयर्स अश्विन की जगह रेगुलर स्पिनर बनने की दौड़ में हैं। उनके बारे में जानने का प्रयास यहाँ किया गया है।

वॉशिंगटन सुंदर: सभी विकल्पों में वॉशिंगटन सुंदर का पलड़ा भारी नज़र आता है। ऐसा इसलिए है क्योकि वह ऑफ़ स्पिन गेंदबाजी करते हैं और बैटिंग करने का भी अच्छा ज्ञान रखते हैं। वह प्रोपर ऑल राउंडर की हैसियत से टीम में खेल सकते हैं और अश्विन का स्थान ले सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम में वह हैं। टेस्ट में उनके नाम 24 विकेट हैं।
कुलदीप यादव: चायनामैन कुलदीप यादव ने इंडियन टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में प्रतिनिधित्व किया है। 13 टेस्ट मैचों में उनके नाम 56 विकेट है। उनका एक नेगेटिव पॉइंट बैटिंग है। अश्विन ने जिस तरह कई बार शतक जड़कर टीम को सहारा प्रदान किया था, वह कौशल कुलदीप में नहीं है।
तनुश कोटियन: मुंबई के लिए खेलने वाले इस ऑफ़ स्पिनर ने प्रभावित किया है। उनको गेंदबाजी ऑल राउंडर माना जाता है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 33 मैच खेलकर उन्होंने 101 विकेट अपने नाम किये हैं। इसके अलावा बल्ले से भी उचित योगदान देते हुए 1500 से ज्यादा रन बनाए हैं।
अक्षर पटेल: लेफ्ट आर्म स्पिन और बैटिंग करने वाले अक्षर पटेल भी टीम इंडिया के लिए टेस्ट खेले हैं। हालांकि जडेजा के रूप में लेफ्ट आर्म स्पिनर पहले से टीम में है। पटेल ने 14 मैचों में 55 विकेट झटके हैं। इसके अलावा 646 रन भी बनाए हैं। वह प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के लिए दावेदार हैं।












Click it and Unblock the Notifications