IND vs NZ: कौन लेगा अगले टेस्ट में केएल राहुल की जगह? 3 धांसू खिलाड़ी दौड़ में सबसे आगे
IND vs NZ: मौके मिलने की इंतहा हो गई लेकिन केएल राहुल का बल्ला नहीं चल रहा। बेंगलुरु टेस्ट मैच में भारतीय टीम को उनके बल्ले से रन चाहिए थे लेकिन इस अहम मौके पर भी वह खामोशी के साथ चलते बने और अब उनकी जगह को लेकर काफी जोरों से सवाल खड़े होते हैं।
केएल राहुल को टीम इंडिया में क्यों चुना जा रहा है, इसे लेकर फैन्स मुखर होकर आवाज उठा रहे हैं। जब टीम हार रही है, उस समय राहुल की आवश्यकता थी। बेंगलुरु टेस्ट की दूसरी पारी में टॉप क्रम के सभी बल्लेबाजों ने रन बनाए थे। अगर राहुल के बल्ले से एक फिफ्टी आती, तो भारत को काफी सपोर्ट मिलता। अगले टेस्ट मैच में राहुल को बाहर किया जा सकता है। उनकी जगह शामिल किये जाने वाले तीन दावेदारों के बारे में जानना जरूरी है।

राहुल के रिप्लेसमेंट के लिए ईशान किशन एक बड़ा नाम है, वह घरेलू क्रिकेट में आने के बाद लगातार रन बना रहे हैं। दलीप ट्रॉफी, ईरानी कप और अब रणजी ट्रॉफी में उनके बल्ले से रन आए हैं। रणजी ट्रॉफी में किशन ने शतक उड़ाया है। वह टीम में आने के लिए लगातार दरवाजा खटखटा रहे हैं। किशन को राहुल की जगह टीम में लाया जा सकता है।
एक और नाम इस दौड़ में तेजी से आगे आ रहा है। ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में लाया जा सकता है। हालांकि वह ओपन करते हैं लेकिन 15 नामों में शामिल किये जाने योग्य खिलाड़ी हैं। ऋतुराज गायकवाड़ ने भी रणजी ट्रॉफी में धाकड़ शतकीय पारी खेली है। राहुल को बाहर करने के बाद गायकवाड़ को शामिल किया जा सकता है।
तीसरा नाम इस लिस्ट में काफी अहम है। यह खिलाड़ी कीवी टीम के खिलाफ टेस्ट डेब्यू में अपना शतक जड़ चुका है। अब एक बार फिर से उनको टीम में शामिल किया जाना चाहिए। यहाँ बात श्रेयस अय्यर की हो रही है। वह भी रणजी ट्रॉफी में सैकड़ा जमाने में सफल रहे हैं। अय्यर ने कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी और एक धांसू शतक जड़कर अपना डेब्यू किया था। अय्यर को राहुल की जगह ला सकते हैं और वह मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज ही हैं।












Click it and Unblock the Notifications