कौन होगा पाकिस्तानी टीम का अगला कप्तान? 32 वर्षीय खिलाड़ी कर सकता है बाबर को रिप्लेस
कुछ ही दिन पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बाबर आज़म को चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान का कप्तान माना था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। बाबर आज़म ने कप्तानी छोड़कर सभी को हैरान कर दिया है। बाबर आज़म की जगह नया कप्तान ही टीम को लीड करेगा।
बाबर की जगह शाहीन अफरीदी को कप्तान बनाये जाने की अटकलें लग रही हैं लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में अलग ही दावा देखने को मिल रहा है। शाहीन अफरीदी को कप्तानी मिलती नहीं दिख रही है। शाहीन को छोड़ एक सीनियर खिलाड़ी को कमान सौंपी जा सकती है।

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक़ शाहीन अफरीदी कप्तानी के लिए मजबूत देवदार नहीं हैं। जियो न्यूज ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि बाबर आज़म को रिप्लेस करने के लिए मोहम्मद रिजवान एक मजबूत दावेदार हैं। रिजवान टीम के सीनियर खिलाड़ी भी हैं।
रिजवान ने दो टेस्ट मैचों में पाक टीम की कप्तानी की है। रिजवान ने पाक टीम के लिए 102 टी20 मैचों में शिरकत की है। इसके अलावा उन्होंने 74 एकदिवसीय और 32 टेस्ट मैचों में भी भाग लिया है। इंटरनेशनल क्रिकेट का खासा अनुभव होने की वजह से रिजवान को कप्तानी की कमान थमाई जा सकती है।
पिछले दस माह में दूसरी बार बाबर आज़म ने कप्तानी छोड़ी है। इससे पहले भी बाबर आजम ने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। पिछले साल वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने ऐसा किया था। यूएस और वेस्टइंडीज में टी20 वर्ल्ड कप के समय फिर से वह कप्तान बने। वहां टीम के खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी। टेस्ट क्रिकेट में शान मसूद पाकिस्तानी टीम के कप्तान हैं।












Click it and Unblock the Notifications