धोनी के बाद कौन होगा चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान? अश्विन की चौंकाने वाली भविष्यवाणी
MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी का सम्भवतः यह अंतिम आईपीएल होगा। इसके बाद शायद वह नहीं खेलेंगे। इससे एक खिलाड़ी की जगह खाली हो जाएगी और सबसे अहम बात, एक कप्तान चला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स को महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पांच बार खिताबी जीत मिली है।
महेंद्र सिंह धोनी के जाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी किसके हाथों में होगी? यह भी एक बड़ा अहम सवाल है। जडेजा को साल 2022 में आजमाया गया था, खराब प्रदर्शन के कारण बीच में ही उनको हटाकर फिर से धोनी को नेतृत्व सौंप दिया गया था।

अजिंक्य रहाणे भी सीनियर खिलाड़ी हैं, वह टीम इंडिया की कप्तानी भी कर चुके हैं। अश्विन ने जडेजा और रहाणे के अलावा कप्तानी के लिए एक तीसरे नाम का जिक्र किया है। अश्विन का मानना है कि जडेजा और रहाणे शायद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान नहीं होने वाले हैं।
अश्विन ने कप्तानी के लिए टॉप दावेदार ऋतुराज गायकवाड़ को माना है। गायकवाड़ ने हाल ही में एशियाई खेलों में टीम इंडिया की कप्तानी की थी। भारतीय टीम ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में चीन के हांगझू में हुए एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल हासिल किया था। अश्विन के अनुसार गायकवाड़ उचित कैंडिडेट हैं।
अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए अश्विन ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स अपनी खाली जगहों को भरना चाहेगी, इसमें कप्तानी अहम है। मुझे लगता है कि ऋतुराज गायकवाड़ कप्तान बनने वाले हैं। इसी मानसिकता के साथ चेन्नई ने बेन स्टोक्स को भी टीम में शामिल किया था।
अश्विन ने यह भी सवाल उठाया कि धोनी के बाद कीपर कौन होगा, लेकिन इसका खुलासा करने से उन्होंने मना कर दिया। अश्विन ने कहा कि इस खिलाड़ी के बारे में मैं नहीं बता सकता क्योंकि मैं खुद एक फ्रेंचाइजी के लिए खेलता हूं। चेन्नई के पास बेहतर चीजें सोचने वाले काफी लोग हैं।












Click it and Unblock the Notifications