T20 World Cup: किसके नाम है टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड, जानिए पूरी लिस्ट

T20 World Cup Most Sixes: टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं और अभ्यास मुकाबले भी चल रहे हैं। इस वर्ल्ड कप में कई रिकॉर्ड देखने को मिल सकते हैं। यूएसए और वेस्टइंडीज मिलकर टूर्नामेंट का आयोजन कर रहे हैं। भारतीय टीम भी अमेरिका में धमाका करना चाहेगी।

आंकड़ों की बात करें, तो इस वर्ल्ड कप में छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है। टी20 लीग्स की भरमार होने के कारण बल्लेबाज अब छक्के जड़ने में ज्यादा भरोसा रखते हैं। यहाँ पांच ऐसे बल्लेबाजों के बारे में जाना जा सकता है जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं।

gayle and rohit

क्रिस गेल: वेस्टइंडीज के इस धमाकेदार बल्लेबाज का नाम लिस्ट में आना लाजमी है। गेल ने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 33 मुकाबले खेलते हुए 965 रन अपने नाम किये हैं। उनके नाम दो शतकीय पारियां भी हैं। गेल ने इस मेगा इवेंट में कुल 63 छक्के जड़े हैं, वह लिस्ट में टॉप पर हैं।

रोहित शर्मा: दूसरे नम्बर पर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का नाम आता है लेकिन वह गेल से कीफी नीछे हैं। गेल की तुलना में रोहित के छक्के काफी कम है। रोहित शर्मा ने 39 मैचों में कुल 35 छक्के जमाए हैं। उन्होंने 963 रन बनाए हैं।

जोस बटलर: इंग्लिश कप्तान जोस बटलर का नाम भी छक्कों की लिस्ट में शामिल है। जोस बटलर ने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 27 मैचों में 33 छक्के जमाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 144 से ज्यादा का रहा है। बटलर के छक्कों की टैली इस वर्ल्ड कप में बढ़ने वाली है।

युवराज सिंह: इस लिस्ट में एक और भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह का नाम भी शामिल है। एक ही ओवर की छह गेंदों पर छक्के जमाने वाले युवराज सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 31 मुकाबले खेले और 33 छक्के अपने नाम किये। हालांकि युवी का स्ट्राइक रेट लगभग 129 का रहा।

शेन वॉटसन: ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व खिलाड़ी शेन वॉटसन ने भी यहाँ अपनी जगह बनाई है। वॉटसन ने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 24 मुकाबले खेलकर 537 रन बनाए। स्ट्राइक रेट की बात की जाए, तो यह 141 का रहा है। छक्कों की संख्या 31 रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+