रविचंद्रन अश्विन के रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा? जानिए क्रिकेट जगत की प्रतिक्रियाएं
रविचंद्रन अश्विन का अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने हैरान करने वाला है। गाबा टेस्ट मैच में वह नहीं खेल रहे थे लेकिन मुकाबला समाप्त होते ही उनके संन्यास के खबर आई। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में एक मैच खेला था। एडिलेड टेस्ट में उनको शामिल किया गया था।
अश्विन भारत के टॉप दो टेस्ट गेंदबाजों में शामिल हैं। उन्होंने 106 मैच खेलकर 537 विकेट अपने नाम किये। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने गेंद के अलावा बल्ले से भी उचित योगदान दिया और कुल 6 शतकीय पारियां खेली। वह वनडे और टी20 में भी खेले।

फैन्स की तरह उनके संन्यास से क्रिकेट जगत के लोग भी हैरान हैं। अश्विन के रिटायरमेंट के बाद दिग्गजों की प्रतिक्रियाएं आई। सचिन, सहवाग, रोहित आदि प्लेयर्स के रिएक्शन आए।
सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैंने हमेशा इस बात की प्रशंसा की है कि आपने अपने दिल और दिमाग के साथ सही तालमेल बिठाकर गेम को कैसे खेला। कैरम बॉल में महारत हासिल करने से लेकर महत्वपूर्ण रनों में योगदान देने तक, आपने हमेशा जीतने का रास्ता ढूंढ लिया।
Ashwin, I’ve always admired how you approached the game with your mind and heart in perfect sync. From perfecting the carrom ball to contributing crucial runs, you always found a way to win.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) December 18, 2024
Watching you grow from a promising talent to one of India’s finest match-winners has been… pic.twitter.com/XawHfacaUh
सहवाग ने लिखा कि आप एक वास्तविक मैच विजेता थे और टेस्ट क्रिकेट में हमारे लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में होना एक बड़ी उपलब्धि है। दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएँ।
Congratulations @ashwinravi99 on a magnificent career. You were a genuine match winner and to finish as the second highest wicket taker for us in Test cricket is a monumental achievement. Best wishes for the second innings. pic.twitter.com/N3cils9kDY
— Virender Sehwag (@virendersehwag) December 18, 2024
रोहित शर्मा ने लिखा कि हमने कई वर्षों तक एक साथ खेला है और बहुत सारी यादें बनाई हैं जिन्हें मैं हमेशा संजो कर रखूंगा। आप पहले गेम से ही मैच विजेता रहे हैं। मुझे यकीन है कि आगामी कई युवा गेंदबाज क्लासिक अश्विन एक्शन वाले होंगे। आप भारत और वर्ल्ड क्रिकेट के लिए अच्छे लीजेंड हो और यह टीम आपको मिस करेगी।
Many congratulations on a career you can be very proud of Ash! Your dedication and contribution to Indian cricket, consistently over a long period of time, will be etched in history, as one of the best to have represented the country!
Over the years, we have shared countless… pic.twitter.com/bjnjFD4s54
— Cheteshwar Pujara (@cheteshwar1) December 18, 2024
अश्विन के साथ खेलने वाले चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि करियर के लिए बहुत-बहुत बधाई, आप पर बहुत गर्व कर सकते हैं! लंबे समय तक लगातार भारतीय क्रिकेट के प्रति आपका समर्पण और योगदान इतिहास में याद रखा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications