रमज़ान के महीने में हसीन जहां को तीसरे निकाह का ऑफर, कौन है जो बनाना चाहता है उनको अपनी बेगम
Hasin Jahan: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया से लगभग गायब रहने वाली हसीन जहां इस बार रमजान पर अपना ध्यान रखते हुए खुदा की इबादत कर रही हैं और उनका साथ बेटी भी दे रही है। मोहम्मद शमी दुबई में टीम इंडिया के साथ चैम्पियंस ट्रॉफी खेलने में व्यस्त हैं।
हसीन जहां सोशल मीडिया पर अपने बारे में लोगों को बताती रहती हैं और अपनी डेली लाइफ को लेकर उनकी कोई न कोई पोस्ट आती रहती हैं। इस बार उन्होंने एक और नई पोस्ट करते हुए मोहम्मद शमी के ऊपर निशाना साधने का काम किया है।

हसीन जहां ने खुद की एक सुंदर फोटो शेयर करते हुए बैकग्राउंड में एक साउंड लगाया है। इसमें बताया गया है कि अल्लाह आपको दुःख और दर्द से इसलिए गुजारता है क्योंकि वह दर्द देने वाले लोगों से आपको बचाना चाहता है, उन लोगों से आपकी रक्षा के लिए ऐसा करता है।
आगे बताया गया कि गद्दार लोगों को आपने जीवन से भगाने का फैसला अल्लाह करता है, इसलिए आपको दर्द झेलना होता है लेकिन इसमें लाभ आपका ही होता है और ऊपरवाला भी आपके हित के लिए ही ऐसे लोगों को आपने जीवन से दूर भेजने का काम करता है।
Hasin Jahan को मिला बड़ा ऑफर
हर बार की तरह हसीन जहां को इस बार भी सोशल मीडिया पर ट्रोल ही होना था, यह भी कोई नई बात नहीं है। रमज़ान के महीने में हसीन जहां को लोगों ने शमी के चैम्पियंस ट्रॉफी में प्रदर्शन की याद दिलाई और ट्रोल किया लेकिन एक इंसान को वह काफी खूबसूरत लगी। ब्रांडेड बॉय नामक एक अकाउंट से हसीन जहां को निकाह करने का ऑफ़र भी मिला। हालांकि हसीन जहां ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
Hasin Jahan की बेटी क्या कर रही हैं
हाल ही में हसीन जहां ने रोजा के बाद इफ्तारी करती अपनी बेटी का एक फोटो शेयर किया था और यूजर्स ने इस फोटो के ऊपर भी उनकी क्लास लगा दी थी, ये सभी शमी के फैन्स हैं।












Click it and Unblock the Notifications