कौन हैं वेस्टइंडीज के 24 वर्षीय खिलाड़ी जेडन सील्स, बन गए पाक के खिलाफ दुनिया के बेस्ट गेंदबाज
Who is Jayden Seales: पाकिस्तानी टीम को शर्मनाक तरीके से हराने में वेस्टइंडीज के एक गेंदबाज का बेहद अहम योगदान रहा है। इस गेंदबाज ने अकेले दम पर पाक टीम को पराजित कर सीरीज पर कब्जा जमा लिया। 23 साल के जेडन सील्स ने न केवल तहलका मचाया, बल्कि एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
जयडेन सील्स का जन्म 10 सितंबर 2001 को हुआ था, और इंटरनेशनल क्रिकेट में आने के बाद से वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। जेडन सील्स त्रिनिदाद और टोबैगो से एक ऑलराउंडर हैं। वे बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और तेज़ सीम गेंदबाजी करते हैं।

सील्स ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए अंतिम एकदिवसीय मैच में 18 रन खर्च करते हुए 6 विकेट अपने नाम किये और डेल स्टेन का एक धाकड़ कीर्तिमान तोड़ डाला। अब वह पाकिस्तान के खिलाफ बेस्ट गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। पाक के खिलाफ टॉप पांच में भारत से सौरव गांगुली का नाम है।
डेल स्टेन का कीर्तिमान 11 साल से ज्यादा समय तक रहा, उन्होंने 39 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किये। सील्स ने उनसे कम रन देते हुए यह आंकड़ा हासिल किया है। श्रीलंका के थिसारा परेरा ने भी पाकिस्तान के खिलाफ 6 विकेट लेने का कारनामा किया है। ऑस्ट्रेलिया के कार्ल रैकमैन ने 16 रन देकर 5 विकेट झटके। उनके अलावा सौरव गांगुली ने 16 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किये थे।
Jayden Seales का करियर
जेडन सील्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना आगाज़ जून 2021 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच से किया था। इसके बाद उन्होंने 2022 में नीदरलैंड्स के खिलाफ वनडे और 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया। अपनी तेज़ और सटीक गेंदबाज़ी के दम पर उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 21 मैच खेलते हुए 88 विकेट झटके, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/61 है। वहीं, वनडे में 25 मैचों में 31 विकेट उनके नाम हैं, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ 6/18 का यादगार स्पेल भी शामिल है।
बन सकते हैं दिग्गज खिलाड़ी
हालांकि टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्हें अभी ज्यादा मौके नहीं मिले हैं, लेकिन एक मैच में खेलकर उन्होंने अपनी तेज़ी और स्विंग का अंदाज़ दिखाया है। सील्स को वेस्टइंडीज़ का भविष्य माना जा रहा है, क्योंकि वे नई गेंद से शुरुआती विकेट लेने के साथ-साथ लंबी गेंदबाज़ी स्पेल में भी असरदार साबित हुए हैं। उनकी निरंतरता और फिटनेस उन्हें आने वाले समय में वेस्टइंडीज़ गेंदबाज़ी आक्रमण का अहम हथियार बना सकती है।












Click it and Unblock the Notifications