कौन हैं उदय सहारण? जिन्होंने धोनी की तरह खेलकर भारत को वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचाया
Who is Uday Saharan: अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन आला दर्जे का रहता है और इस बार भी यह बेहतरीन ही रहा है। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 2 विकेट से हराते हुए फाइनल का सफर तय कर लिया। नौवीं बार भारतीय टीम फाइनल में पहुंची है।
सेमीफाइनल में टीम इंडिया के लिए पतन उदय सहारण और सचिन धस ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए लम्बी भागीदारी की। उदय सहारण का प्रदर्शन इस वर्ल्ड कप में निंरतरता से भरा हुआ रहा है। उनके बारे में जानना आवश्यक है कि इस प्रदर्शन के पीछे क्या रणनीति रही है।

राजस्थान से है ताल्लुक
उदय रहारण का जन्म 8 सितम्बर 2004 को हुआ था। वह राजस्थान के श्रीगंगानगर के एक छोटे से गांव मदेरा से आते हैं। जन्म के बाद क्रिकेट भी उन्होंने वहीं से शुरू किया लेकिन पंजाब भी बॉर्डर पर ही है। ऐसे में उन्होंने वहां से खेलने का मन बनाया। उन्होंने अंडर 14, 15 और 19 में पंजाब से खेला। चैलेंजर्स ट्रॉफी में इंडिया बी के लिए बेहतरीन बैटिंग के बाद उनको अंडर 19 का कप्तान बनाया गया।
पिता से सीखा खेलना
उदय ने अपने पिता से खेलना सीखा है। वह एक आयुर्वेद डॉक्टर होने के अलावा पूर्व क्रिकेटर भी हैं। पिता ने उनको कोचिंग भी दी और घर में पिच और जरूरी चीजें तैयार कर उनकी प्रैक्टिस में कमी नहीं आने दी। बाद में वह पंजाब के भटिंडा में फाजिल्का खेलने चले गए। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रदान किया।
अंडर 19 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन
उदय रहारण ने हर बार टीम को संकट से निकाला है। अंडर अंडर 19 वर्ल्ड कप में अब तक उन्होंने कुल 6 मैच खेलकर 389 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक और 1 शतक आया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत के 4 विकेट 32 पर गिरने के बाद उन्होंने धीमी गति से खेलते हुए 81 रन बनाए और टीम को जीत की दहलीज तक पहुँचाया।
धोनी की तरह अंत तक खड़े रहते हैं
अंडर 19 वर्ल्ड कप में वह वह टॉप रन गेटर हैं। उनका कहना है कि धीरे-धीरे खेलकर अंत तक जाने की कला मैंने अपने पिता से सीखी हैं। बड़े शॉट बाद में भी लग सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में उनकी यही रणनीति काम कर गई। उनके बल्ले से 124 गेंदों में 81 रन आए और भारत को बड़े संकट से निकलने में मदद मिली।












Click it and Unblock the Notifications