कौन है IPL 2025 का सबसे अमीर खिलाड़ी? धोनी को भी देता है नेटवर्थ में मात, घर पर होती है पैसों की बारिश

IPL 2025 Richest Player: आईपीएल 2025 काफी नजदीक है और प्लेयर्स के साथ दर्शकों की भी नज़रें इस लोकप्रिय लीग के ऊपर टिकी हुई है। 22 मार्च से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट के लिए पिछले साल नवम्बर में नीलामी हुई थी। इस दौरान टीमों ने जमकर प्लेयर्स के लिए बोली लगाई और उनको अपने साथ जोड़ने का काम किया।

अनकैप्ड प्लेयर्स को रकम कम मिलती हैं लेकिन बाद में उनके लिए इंटरनेशनल मैचों में डेब्यू करने के दरवाजे खुल जाते हैं। पहले से सेटअप में जमे प्लेयर्स के पास कमाई की कमी नहीं होती है। आईपीएल में करोड़ों में खेलने वाले कई प्लेयर्स मौजूद हैं।

IPL 2025

इस सीजन सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी का नाम ऋषभ पंत हैं। उनको लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ की रकम देते हुए टीम में शामिल कर लिया था। उनके अलावा श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26 करोड़ 75 लाख की रकम में खरीदा गया था। हालांकि ये दोनों ही आईपीएल के सबसे अमीर प्लेयर्स नहीं हैं।

यहाँ एक अलग ही नाम है, जो महेंद्र सिंह धोनी को भी पैसों के मामले में पीछे छोड़ देता है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। उनको आईपीएल में बतौर अनकैप्ड प्लेयर्स लिस्ट में खरीदा गया है। इस वजह से प्राइस इस बार कम हुई है। उनको 4 करोड़ में खरीदा गया है।

धोनी के पास कितना धन

माही की मोटी कमाई विज्ञापनों से आती हैं। वह एक ही विज्ञापन शूट के करीबन 4 से 6 करोड़ रुपये वसूलते हैं। साल के के 30 से लेकर 50 करोड़ तक वह सिर्फ विज्ञापनों से ही कमाते हैं। उनकी इनकम का मुख्य सोर्स ब्रांड एंडोर्समेंट ही हैं और नेटवर्थ 1000 करोड़ बताई जाती है।

कौन है IPL 2025 का सबसे अमीर प्लेयर

अब उस खिलाड़ी की चर्चा जरूरी है, जो महेंद्र सिंह धोनी से भी ज्यादा कमाई करता है और आईपीएल का सबसे अमीर प्लेयर है। इस खिलाड़ी से ज्यादा पैसा आईपीएल 2025 के किसी प्लेयर के पास नहीं है। भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के पास धोनी से ज्यादा पैसा है। कोहली ब्रांड एंडोर्समेंट, इन्स्टाग्राम और एक्स पर पोस्ट करने के करोड़ों वसूलते हैं। 15 करोड़ उनको आईपीएल से मिलते हैं, उनकी कुल कमाई 1050 करोड़ बताई जाती है। इस तरह कोहली आईपीएल के सबसे अमीर प्लेयर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+