कौन है यह 43 वर्षीय खिलाड़ी जो टी20 वर्ल्ड कप में खेलेगा? इवेंट के सभी 300 खिलाड़ियों से उम्र में है बड़ा

Franco Nsubuga: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का समय नजदीक आता जा रहा है। टीमों की घोषणा हो गई है लेकिन अभी बदलाव किया जा सकता है। 25 मई तक टीमों में परिवर्तन किया जा सकता है। आईसीसी की तरफ से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट में 20 टीमें खेल रही हैं।

एक टीम में कुल 15 खिलाड़ियों का चयन किया जा सकता है। भारत, ऑस्ट्रेलिया सहित सभी बड़ी टीमों की घोषणा की जा चुकी है। टूर्नामेंट वेस्टइंडीज और यूएसए मिलकर करा रहे हैं। कुछ मैच यूएसए में होंगे और बाकी मुकाबले वेस्टइंडीज में खेले जाएंगे।

uganda

आम तौर पर टी20 क्रिकेट में युवा खिलाड़ी धमाका करते हैं लेकिन इस मेगा इवेंट में एक ऐसा खिलाड़ी भी खेलेगा, जो सबसे उम्रदराज होगा। अन्य सभी खिलाड़ी इससे छोटे हैं। यह हैरान करने वाली बात जरूरी हो सकती है लेकिन सच्चाई भी यही है। दिलचस्प बात तो यह भी है कि इस खिलाड़ी की टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के लिए मैदान पर उतरने वाली है।

यहाँ बात हो रही है 43 वर्षीय खिलाड़ी फ्रैंक नसुबुगा की, वह इस बार टी20 वर्ल्ड कप में खेल रहे हैं। यह क्रिकेटर युगांडा की टीम से खेलेगा। युगांडा पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। नसुबुगा सभी खिलाड़ियों से उम्र में बड़े हैं।

वर्ल्ड कप की सभी 20 टीमों को मिलाया जाए, तो कुल 300 खिलाड़ी होंगे। इन सभी खिलाड़ियों में कोई भी 43 साल है नहीं है और फ्रेंस नसुबुगा सबसे उम्रदराज हैं। युगांडा टीम की घोषणा भी कर दी गई है। पंद्रह खिलाड़ी खेलने के लिए जाएंगे। सभी खिलाड़ी पहली बार खेलेंगे।

जहाँ तक नसुबुगा के करियर की बात करें, तो वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक कुल 54 मैचों में खेल चुके हैं और 55 विकेट अपने नाम किये हैं। उनके बल्ले से 158 रन आए हैं। वह गेंदबाजी करने के लिए ही जाने जाते हैं और अनुभवी होने की वजह से युगांडा टीम में शामिल किये गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+