कौन था वह 23 वर्षीय प्रतिभाशाली क्रिकेटर? अहमदाबाद प्लेन क्रैश में हुई मौत, कम उम्र में बन गया धांसू ऑल राउंडर

Dirdh Patel Kaun Hain: अहमदाबाद एअर इंडिया प्लेन क्रैश में कुल 241 लोगों की मौत हुई थी, शवों की शिनाख्त डीएनए टेस्ट से की जा रही है और अब भी कई लोगों के बारे में पता लगाया जाना बाकी है। धीरे-धीरे मृतकों के बारे में जानकारी सामने आ रही है। मंगलवार को ही एक खबर सामने आई थी।

दरअसल क्रैश में जान गंवाने लोगों में एक क्रिकेटर भी था, जो प्लेन में सवार थे। हादसे के पांच दिन बाद इस बारे में खबर सामने आई। खेलने में उभरता हुआ यह क्रिकेटर पढ़ाई में भी उतना ही होशियार था लेकिन वह अपने सपनों को पूरा नहीं कर पाया।

dirdh patel

यह क्रिकेटर गुजरात से आने वाले दीर्ध पटेल हैं, जो महज 23 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए। इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने का सपना पालने वाले इस खिलाड़ी ने प्लेन में सवार होते समय यह नहीं सोचा होगा कि कुछ ही समय बाद उनको यह दुनिया छोड़कर चले जाना है।

किसके लिए खेलते थे Dirdh Patel

लंदन में दीर्ध पटेल लीड्स मॉडर्नियंस क्रिकेट क्लब के लिए बतौर विदेशी खिलाड़ी खेले थे। इसके बाद वह नौकरी के लिए गए थे लेकिन क्रिकेट से नाता नहीं तोड़ा था। उन्होंने एक बार फिर से बतौर खिलाड़ी जॉइन करने का फैसला लिया था। दीर्ध के भाई कृतिक पूल क्लब के लिए खेल चुके थे। दोनों भाइयों ने इंग्लैंड में क्लब क्रिकेट से अपना करियर आगे बढ़ाने के बारे में सोचा था। दोनों क्लबों ने दीर्ध के लिए एक मिनट का मौन भी रखा था।

पढ़ाई में कौनसी डिग्री ली

क्रिकेट के अलावा दीर्धपढ़ाई में भी आगे थे, उन्होंने हडर्सफील्ड यूनिवर्सिटी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में मास्टर्स की डिग्री ली थी। वह अपनी नौकरी के बाद फिर से क्रिकेटिंग जीवन की तरफ आना चाहते थे। दीर्ध को जानने वाले लोग उनको उत्साह और जोश से भरा हुआ इंसान बताते हैं।

ऑल राउंडर थे Dirdh Patel

गुजरात से आने वाले दीर्ध पटेल ने 2024 में अपनी मास्टर्स की पढ़ाई के दौरान 20 मैच खेले, जिसमें उन्होंने फर्स्ट XI के लिए 312 रन बनाए और 29 विकेट लिए। वह बतौर ऑल राउंडर खेला करते थे और अभी बहुत कुछ करना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+