कौन है अफगानिस्तान का वह खिलाड़ी जिसे IPL के लिए मुंबई इंडियंस ने किया शामिल? गेंदबाजी से मचाता है तबाही

IPL 2025: आईपीएल से पहले मुंबई इंडियंस की टीम से एक प्लेयर बाहर हुआ था और अब उसका रिप्लेसमेंट घोषित कर दिया गया है। अल्लाह गजनफर को मुंबई इंडियंस में इस साल शामिल किया गया था लेकिन वह चोट की वजह से टूर्नामेंट शुरू होने से एक महीने पहले बाहर हो गए।

इसके बाद हर किसी की नज़रें इसी तरफ थीं कि अफगान प्लेयर की जगह अब मुंबई इंडियंस की टीम में किसे शामिल किया जाएगा। अल्लाह गजनफर बतौर स्पिनर टीम में शामिल थे, लिहाजा उनके स्थान पर किसी स्पिनर को ही टीम में शामिल किया जाना था।

mujeeb ur rahman

मुंबई इंडियंस ने अफगान टीम से ही एक खिलाड़ी को लाकर टीम में शामिल करने की घोषणा कर दी। अनुभवी स्पिनर मुजीब उर रहमान को टीम में शामिल किया गया है। वह आगामी चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए अफगानिस्तानी टीम के साथ नहीं हैं क्योंकि टीम में उनको शामिल नहीं किया गया।

मुजीब उर रहमान ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में टी20 लीग खेली थी, इसके अलावा ज़िम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में भी वह अफगानिस्तान की टी20 टीम में थे। टी20 पर ध्यान देने की वजह से अफगानिस्तान टीम में अन्य प्रारूप के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किया गया। हालांकि यह सब डॉक्टर की सलाह पर किया गया था।

टी20 इंटरनेशनल में मुजीब उर रहमान ने कुल 49 मुकाबले खेले और 63 विकेट अपने नाम किये। लीग क्रिकेट और अन्य टूर्नामेंटों के टी20 मैचों को मिलाया जाए, तो मुजीब ने 256 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनका रिकॉर्ड अच्छा रहा है और 275 विकेट उन्होंने हासिल किये हैं।

मुंबई इंडियंस को उनके अनुभव का लाभ निश्चित रूप से मिलने वाला है। मुंबई इंडियंस की टीम में वह बतौर स्पिनर अहम भूमिका निभा सकते हैं। उनके पास पावरप्ले में गेंदबाजी करने की क्षमता भी है। ऐसे में उनको टीम में शामिल करने का फैसला सही माना जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+