IND vs AUS: कौन हैं 26 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी तनुश कोटियन? जिनको किया गया अश्विन की जगह टीम में शामिल
Who is Tanush Kotian: रविचंद्रन अश्विन के संन्यास के बाद भारतीय टीम में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक जगह खाली हो गई। चर्चा यही थी कि अश्विन के जाने के बाद अब कौन आएगा। इस बीच अश्विन का रिप्लेसमेंट घोषित होने की खबर सामने आई है। एक युवा को टीम में शामिल करने की रिपोर्ट्स हैं।
उधर मोहम्मद शमी की चोट ठीक नहीं होने की खबर भी है। बीसीसीआई ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि शमी के घुटने में सूजन है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भाग लिया था लेकिन टेस्ट मैच में खेलने के लिए उनको पूरी तरह से ठीक होने की आवश्यकता है।

अश्विन की जगह आने वाले खिलाड़ी का नाम तनुश कोटियन है और वह मुंबई से आते हैं। वर्तमान में वह विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेल रहे हैं और उनकी उम्र 26 साल है। मेलबर्न टेस्ट मैच से पहले उनके ऑस्ट्रेलिया पहुँचने की उम्मीद की जा रही है।
ऑस्ट्रेलिया गए थे तनुश कोटियन
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया गई भारत ए टीम के साथ वह गए थे, इस वजह से वीजा को लेकर कोई समस्या नहीं होने की उम्मीद है। कोटियन को ऑल राउंडर की हैसियत से टीम में शामिल किया गया है। वह गेंदबाजी में ऑफ़ स्पिन करते हैं और बैटिंग भी करना जानते हैं।
ऑल राउंडर हैं तनुश कोटियन
उन्होंने 33 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेलकर 41.21 की औसत से 1525 रन बनाए और 25.70 की औसत से 101 विकेट अपने नाम किये हैं। उन्हें 2023-24 में मुंबई के रणजी ट्रॉफी विजेता अभियान में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट से सम्मानित किया गया। उस टूर्नामेंट में उनका धांसू प्रदर्शन देखने को मिला था, जहां उन्होंने 41.83 की औसत से 502 रन बनाए। 16.96 की औसत से 29 विकेट भी हासिल किये।
दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट की सीरीज में अब तक तीन मैच खेले जा चुके हैं। दोनों टीमों ने एक-एक मैच अपने नाम किया है। ब्रिस्बेन के गाबा में खेला गया मैच ड्रॉ रहा था। चौथा टेस्ट 26 दिसम्बर को बॉक्सिंग डे टेस्ट के रूप में खेला जाएगा।व्












Click it and Unblock the Notifications