IND vs ENG: कौन हैं सितांशु कोटक? जिनको बनाया गया भारतीय टीम का नया बल्लेबाजी कोच
Who is Sitanshu Kotak: इंग्लैंड के खिलाफ सफेद गेंद सीरीज के लिए टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में एक नया नाम जोड़ा गया है। ऑस्ट्रेलिया में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद से ही कई तरह की चर्चा देखने को मिल रही थी। बीसीसीआई ने बल्लेबाजी कोच के रूप में एक शख्स को शामिल किया है।
सौराष्ट्र से आने वाले पूर्व दिग्गज सितांशु कोटक को कोचिंग रोल के लिए टीम में शामिल किया गया है। वह गौतम गंभीर के साथ मिलकर काम करेंगे। सितांशु कोटक को बल्लेबाजी कोच के रूप में टीम में शामिल किया गया है। इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया टी20 और एकदिवसीय सीरीज खेलेगी।

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि बैटिंग कोच के रूप में सितांशु कोटक को शामिल किया गया है। 18 जनवरी को भारतीय टीम शिविर के लिए कोलकाता पहुँच जाएगी। इसके बाद तीन दिनों के लिए भारतीय टीम वहां कैम्प करेगी।
Sitanshu Kotak कौन हैं
सितांशु सौराष्ट्र के पूर्व कप्तान हैं। वह इससे पहले भी भारतीय टीम के कोच रहे हैं। साल 2023 में टीम इंडिया ने जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में आयरलैंड का दौरा किया था। उस समय द्रविड़ टीम के साथ नहीं थे और कोटक को भेजा गया था। पिछले साल भारत ए के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वह कोच थे।
Sitanshu Kotak का घरेलू रिकॉर्ड
कोटक लम्बे समय तक घरेलू क्रिकेट में एक्टिव रहे हैं। वह 20 साल तक डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते रहे हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कोटक ने कुल 130 गेम खेले और 8061 रन अपने नाम किये हैं। इस दौरान 55 अर्धशतक और 15 शतकीय पारियां उनके बल्ले से आई हैं।
घरेलू क्रिकेट के बाद किया कोचिंग का रुख
घरेलू क्रिकेट से रिटायर होने के बाद कोटक ने कोचिंग की तरफ ध्यान दिया और सौराष्ट्र से ही शुरुआत की। बाद में वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी में बैटिंग कोच बने थे। इसके अलावा भारत ए के मुख्य कोच भी वह काफी सालों रहे हैं। ऐसे में कोचिंग का अनुभव उनको अच्छा है।












Click it and Unblock the Notifications