8 साल बाद इरफान पठान ने दिखाया पत्नी का चेहरा, जानिए कौन हैं हुस्न की मल्लिका सफा बेग

Irfan Pathan Wife photos Viral: भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी इरफान पठान सुर्खियों में बने हुए हैं। 4 फरवरी यानी कि रविवार को इरफान पठान अपनी शादी की 8वीं सालगिराह मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर इरफान पठान को लेकर लगातार फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं। क्रिकेट फैंस इरफान पठान को उनकी 8वीं सालगिराह की मुबारकबाद दे रहे हैं।

पठान ने शेयर की तस्वीर

अपने सालगिराह के मौके पर इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी की तस्वीर शेयर की। 8 साल बाद इरफान पठान ने अपनी वाइफ का चेहरा फैंस को दिखाया है। इससे पहले भी इरफान पठान अपनी पत्नी सफा बेग के साथ कई तस्वीरें शेयर कर चुके हैं। लेकिन इस दौरान सफा का चेहरा अक्सर छिपा ही रहता था।

Irfan Pathan 1

मॉडल रह चुकी हैं सफा

इन तस्वीरों में सफा चेहरा छिपाती हुई नजर आ रही हैं। अब तक वह बुर्के से या तो खुद अपना हाथ डालकर चेहरा छिपाती नजर आई थीं। लेकिन इरफान पठान ने शादी के 8वीं सालगिराह के मौके पर अपनी वाइफ की एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। बता दें कि सफा एक मॉडल थीं। लेकिन इरफान पठान के साथ शादी होने के बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया छोड़ दी।

जानिए कौन हैं सफा बेग

इरफान पठान ने साल 2016 में सफा बेग से दुबई में निकाह किया था। सफा का जन्म 28 फरवरी 1994 में सऊदी अरब में हुआ था। जिसके बाद उन्होंने अपना करियर मॉडलिंग में बनाया। सफा के माता-पिता ने भी उनके करियर को आगे बढ़ाने में सहयोग किया। लेकिन साल 2016 में इरफान पठान के साथ शादी करने के बाद सफा बेग ने अपने मॉडलिंग करियर को छोड़ दिया और वह हाउसवाइफ बन गई। बता दें कि पठान के दो बेटे भी हैं।

खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस

सफा बेग में दिखने में बेहद ही खूबसूरत हैं। सोशल मीडिया पर उनकी खूबसूरती देखकर फैंस दीवाने हो रहे हैं। वह लगातार सफा बेग की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। अपनी खूबसूरती से सफा बेग बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर देने का काम कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+