कौन हैं रिद्धिमा पाठक? जिन्होंने मारी BPL को ठोकर, भारत को ऊपर रखते हुए बांग्लादेश को जड़ा करारा तमाचा

Who is Ridhima Pathak: भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट के मैदान से शुरू हुआ विवाद अब ग्लैमर और ब्रॉडकास्टिंग की दुनिया तक पहुँच गया है। मशहूर भारतीय स्पोर्ट्स एंकर रिद्धिमा पाठक (Ridhima Pathak) ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) की होस्टिंग छोड़ने का ऐलान कर दिया।

उनके इस फैसले को मुस्तफिजुर रहमान पर आईपीएल बैन और बांग्लादेश में भारतीय चैनलों के विरोध का करारा जवाब माना जा रहा है। रिद्धिमा पाठक ने अपने इंस्टाग्राम पर साफ़ कहा कि बीपीएल से निकालने का नैरेटिव सेट किया जा रहा है, उसका मैं जवाब दे रही हूं। मैंने खुद टूर्नामेंट छोड़ा है क्योंकि देश सबसे ऊपर है।

ridhima pathak

कौन हैं रिद्धिमा पाठक? (Who is Ridhima Pathak)

रिद्धिमा पाठक भारत की सबसे लोकप्रिय स्पोर्ट्स प्रेजेंटर्स में से एक हैं। उन्हें 'वॉइस ऑफ क्रिकेट' के नाम से भी जाना जाता है। रिद्धिमा केवल एक एंकर ही नहीं, बल्कि एक प्रोफेशनल वॉइस-ओवर आर्टिस्ट और मॉडल भी हैं। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स, सोनी स्पोर्ट्स और आईसीसी (ICC) के कई बड़े टूर्नामेंट्स को होस्ट किया है। वह अपनी बेहतरीन कॉमेंट्री और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं।

Ridhima Pathak ने BPL को क्यों मारी ठोकर?

रिद्धिमा ने खुद एक नोट लिखा और बताया कि सच सबसे ज़्यादा मायने रखता है। पिछले कुछ घंटों में यह बात फैलाई जा रही है कि मुझे BPL से बाहर कर दिया गया है, लेकिन यह पूरी तरह गलत है। हकीकत यह है कि यह फैसला मेरा अपना था। मैंने व्यक्तिगत रूप से टूर्नामेंट से हटने का निर्णय लिया, क्योंकि मेरे लिए मेरा देश हमेशा सर्वोपरि रहा है। क्रिकेट को मैं किसी एक असाइनमेंट या लीग से कहीं ऊपर मानता हूँ, और यही सोच मेरे फैसले की वजह बनी।

आगे उन्होंने लिखा कि मुझे वर्षों से इस खेल की सेवा ईमानदारी, सम्मान और जुनून के साथ करने का अवसर मिला है और यह आगे भी जारी रहेगा। मैं हमेशा पारदर्शिता, खेल की भावना और क्रिकेट की सच्ची आत्मा के साथ खड़ी रहूँगा। जिन्होंने इस दौरान मुझे समर्थन दिया, उनका दिल से धन्यवाद। आपके संदेश मेरे लिए बेहद खास हैं। क्रिकेट सच का हकदार है, और मेरी ओर से इस मुद्दे पर अब कोई और टिप्पणी नहीं।

रिद्धिमा के फैसले की हो रही जमकर तारीफ

रिद्धिमा का यह कदम उन लोगों के लिए एक कड़ा संदेश है जो खेल और राजनीति को जोड़कर भारतीय खिलाड़ियों या संस्थाओं का विरोध करते हैं। सोशल मीडिया पर रिद्धिमा पाठक की खूब तारीफ हो रही है। लोग उन्हें "शेरनी" और "सच्ची देशभक्त" कह रहे हैं। प्रशंसकों का कहना है कि जहां खिलाड़ी पैसों के लिए चुप रहते हैं, वहीं रिद्धिमा ने स्टैंड लेकर सबका दिल जीत लिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+