IPL 2025: कौन है आईपीएल नीलामी में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी? जानिए 3 बड़ी उम्र के खिलाड़ी जिन पर लगेगी बोली
IPL 2025: आईपीएल नीलामी का समय अब काफी नजदीक आ रहा है। सउदी अरब के जेद्दाह में इवेंट का आयोजन किया जाएगा। सभी टीमों के मालिक, कोच और अन्य स्टार मेम्बर्स इस नीलामी के दौरान मौजूद रहेंगे। फ़िलहाल यह तैयारी के जा रही है कि कौन से प्लेयर्स को टारगेट किया जाना है।
आईपीएल नीलामी में वैभव सूर्यवंशी का नाम चर्चा में रहने वाला है। वह बिहार से आते हैं और उम्र 13 साल है। महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी 42 साल की उम्र में इस इवेंट में हिस्सा लेंगे। हालांकि उनको चेन्नई सुपर किंग्स ने रिटेन कर लिया है। नीलामी में भी कुछ उम्रदराज खिलाड़ी देखने को मिलेंगे, जिनके ऊपर बोली लगेगी। तीन प्लेयर्स के बारे में आपको जानना चाहिए।

जेम्स एंडरसन: इंग्लैंड के लिए लम्बे समय तक टेस्ट क्रिकेट खेलने के बाद एंडरसन ने संन्यास लिया और तुरंत फ्रेंचाइजी क्रिकेट की तरफ रुख कर लिया। उनकी 16 नवंबर के हिसाब से 42 साल और 109 दिन बैठ रही है। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 700 से ज्यादा विकेट हैं। टी20 में उनके नाम 41 विकेट हैं। देखना होगा कि नीलामी में कौन सी टीम उनके ऊपर बोली लगाती है।
फाफ डू प्लेसी: आरसीबी के पूर्व कप्तान को इस बार रिलीज कर दिया गया और वह नीलामी का हिस्सा बन गए हैं। फाफ की उम्र 16 नवंबर 2024 के हिसाब से 40 साल और 126 दिन है। उन्होंने आईपीएल में काफी मैच खेले हैं। उनके रन भी 4500 से ज्यादा हैं। फाफ डू प्लेसी को इस बार कोई खरीददार मिलेगा या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।
मोहम्मद नबी: इस अफगान खिलाड़ी के खेल में उम्र कहीं से हावी नजर नहीं आती। 39 साल 206 दिन की उम्र वाले मोहम्मद नबी भी नीलामी वाले प्लेयर्स में शामिल हैं। पिछले सीजन मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले नबी को ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। वह महज 7 मैच खेले थे। उनका सही तरीके से उपयोग नहीं हुआ था। छक्कों के मामले में नबी बड़े-बड़े प्लेयर्स से आगे नजर आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications