कौन बना न्यूजीलैंड का नया कप्तान? चैम्पियंस ट्रॉफी हारते ही धांसू खिलाड़ी ने किया सैंटनर को रिप्लेस

New Zealand New Captain: मिचेल सैंटनर की कप्तानी में न्यूजीलैंड का चैम्पियंस ट्रॉफी अभियान शानदार रहा था। कीवी टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया लेकिन वहां जीतने का मौका नहीं मिल पाया। भारतीय टीम के खिलाफ न्यूजीलैंड को पराजय का सामना करना पड़ा और बड़ा सपना टूट गया।

कीवी टीम को इस हार के सदमे से आगे बढ़कर आने वाले इवेंट्स के ऊपर ध्यान देना है और सफेद गेंद क्रिकेट में फिर से अपना जलवा दिखाना है। अगला असाइनमेंट टी20 सीरीज है और यह पाकिस्तान के खिलाफ है। यह घरेलू सीरीज होगी, कीवी टीम को अब खुद की पिचों पर खेलना है।

new Zealand team

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए कीवी टीम में नया कप्तान बनाया गया है। घर में पहली बार कप्तानी करने के लिए माइकल ब्रेसवेल तैयार हैं। हाल ही में उन्होंने चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान अपने ऑल राउंड खेल से प्रभावित करने का काम किया था।

ब्रेसवेल ने फाइनल मैच में भारत के खिलाफ तूफानी अर्धशतकीय पारी भी खेली थी। पाकिस्तान के खिलाफ ब्रेसवेल पांच टी20 मुकाबलों की कप्तानी करेंगे। पाकिस्तानी टीम वहां टी20 के अलावा एकदिवसीय सीरीज भी खेलने वाली है।

New Zealand के कई खिलाड़ी बाहर

कीवी टीम के कई खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे। आईपीएल प्रतिबद्धता के चलते सैंटनर, ग्लेन फिलिप्स, लोकी फर्ग्युसन, रचिन रविन्द्र आदि प्लेयर्स आईपीएल की वजह से पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे। तीन प्लेयर्स की वापसी हुई है। टिम साइफर्ट, नीशम और फिल एलन की टीम में वापसी हुई है।

हालिया श्रीलंका दौरे पर अनुपस्थिति रहने के बाद ईश सोढ़ी को भी वापस बुलाया गया है। हेमस्ट्रिंग इंजरी के बाद बेन सीयर्स की भी टीम में वापसी हो गई है। पेसर्स काइल जेमिसन और विलियम ओ'रूर्के को शुरुआती तीन मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है।

New Zealand की टीम

माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), फिल एलन, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, जैक फॉक्स (गेम 4,5), मिच हैय, मैट हेनरी (गेम 4,5), काइल जेमिसन (शुरुआती 3 मैच), डैरिल मिचेल, जेम्स नीशम, विल ओ'रूर्के (शुरुआती 3 मैच), टिम रॉबिनसन, बेन सीयर्स, टिन साइफर्ट, ईश सोढ़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+